प्रसव के बाद क्यों झड़ने लगते हैं तेजी से बाल, जानें कारण से लेकर समाधान
नई दिल्ली। प्रसव के बाद मां के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। वजन बढ़ने लगता है और शरीर बहुत कमजोर महसूस करता है। इसी के साथ चेहरे पर दाग-धब्बे और प्रसव के बाद तेजी से बाल झड़ने की समस्या देखी जाती है। बाल झड़ने की समस्या हर दूसरी महिला में देखी जाती है, लेकिन ऐसा क्यों होता है, ये बहुत कम लोग ही जानते हैं।
हार्मोन का असंतुलन और शिशु के रात भर जागने की वजह से मां पूरी नींद नहीं ले पाती है, जिससे डिप्रेशन और थकान होने लगती है। तनाव बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण है। अब जानते हैं कि बालों के गिरने को कैसे रोका जा सकता है। पहला, डिलीवरी के कुछ समय बाद एस्ट्रोजन का स्तर शरीर में बढ़ने लगता है। दूसरा आहार पोषक तत्वों से भरपूर लें, जिसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी, और विटामिन सी की भरपूर मात्रा हो। विटामिन सी बालों और स्किन के लिए बहुत जरूरी है। आहार में दाल, अंडा, दूध, पनीर, सोया, हरी सब्जियां, चुकंदर, और अनार लें। हफ्ते में एक बार हल्की तेल मालिश जरूर करें। तनाव को कम करने के लिए पूरी नींद जरूर लें, और अगर फिर भी अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां