अमेरिका ने रूस की दो प्रमुख तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगाया

On

वाशिंगटन। अमेरिका ने रूस की सबसे प्रमुख दो बड़ी तेल कंपनी रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगा दिए। यह घोषणा खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का फैसला लेना पड़ा। प्रतिबंध लगाने की घोषणा बुडापेस्ट में दोनों नेताओं की मुलाकात की योजना के विफल होने के बाद की गई।

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन पर मॉस्को के व्यापक आक्रमण के बाद से रूसी ऊर्जा क्षेत्र के विरुद्ध अमेरिका का यह सबसे महत्वपूर्ण कदम है। ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार रूस पर महत्वपूर्ण नए प्रतिबंध लगा रहे हैं। नए प्रतिबंधों की घोषणा ठीक उसी समय की गई जब राष्ट्रपति ओवल ऑफिस में नाटो के महासचिव मार्क रूट के साथ बैठे। रूट यूरोपीय नेताओं के एक गठबंधन की ओर से ट्रंप से मिलने वाशिंगटन आए थे।

अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बयान में कहा, "अब समय आ गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम तत्काल लागू किया जाए।" इस घोषणा में तेल कंपनियों को "क्रेमलिन की युद्ध मशीन" का दोहरा इंजन बताया गया है। उधर, ट्रंप की रूसी नेता के प्रति नाराजगी बुधवार को साफ दिखी। उन्होंने कहा, "जब भी मैं व्लादिमीर से बात करता हूं, अच्छी बातचीत होती है और फिर वे आगे नहीं बढ़ते।"

ट्रंप ने बुडापेस्ट शिखर सम्मेलन को रद्द करने के फैसले के बारे में कहा, "मुझे नहीं लगा कि हम उस मुकाम पर पहुंच पाएंगे जहां हमें पहुंचना था। इसलिए मैंने इसे रद्द कर दिया।" अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का यह बिलकुल सही समय है। महत्वपूर्ण यह है कि ट्रंप के पूर्ववर्ती जो बाइडेन ने अमेरिकी सहयोगियों के दबाव के बावजूद रूसी तेल की कानूनी खरीद की अनुमति देने के लिए इन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने से परहेज किया। ट्रंप प्रशासन के इन कदमों से रूस के तेल राजस्व में भारी गिरावट आ सकती है।

अमेरिका के इस फैसले पर अटलांटिक काउंसिल के फेलो डैनियल टैनबाम ने कहा, "ये प्रतिबंध एक बड़ा कदम हैं, लेकिन उन्हें तीसरे देशों पर या तो द्वितीयक प्रतिबंधों का इस्तेमाल करना होगा, या सख्त चेतावनी देनी होगी।" वह कहते हैंं कि द्वितीयक प्रतिबंध उन देशों पर लागू होंगे जो रूस के साथ वित्तीय व्यापार करते हैं। उल्लेखनीय है कि पांच दिन पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ट्रंप से मिलने हाउस आए थे। परदे के पीछे यह मुलाकात कुछ खास अच्छी नहीं रही। ट्रंप ने जेलेंस्की पर रूस को जमीन देने का दबाव डाला ताकि पुतिन की शर्तों पर युद्धविराम लागू हो सके। अगस्त में अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात के बाद ऐसे प्रयास भी किए गए।



 

और पढ़ें नेपाल: कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की पर सत्ता कब्जे और भ्रष्टाचार के आरोप, युवाओं ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी का अग्निशमन विभाग पुनर्गठन का निर्देश, आपदा प्रबंधन में होगा सुधार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिक विस्तार और शहरीकरण की गति को देखते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी का अग्निशमन विभाग पुनर्गठन का निर्देश, आपदा प्रबंधन में होगा सुधार

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, शराब तस्करी होगी बंद- अजय राय

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, शराब तस्करी होगी बंद- अजय राय

स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है माइंडफुल ईटिंग, जानिए आयुर्वेद क्या कहता है

आज के समय में मोटापा सिर्फ शरीर का वजन बढ़ने की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरे स्वास्थ्य पर असर...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है माइंडफुल ईटिंग, जानिए आयुर्वेद क्या कहता है

गुरुग्राम में महिला मित्र ने बातचीत बंद की, साथी ने देसी कट्टे से गोली मारकर किया घायल

गुरुग्राम। महिला मित्र ने बातचीत बंद की तो उसके साथी ने उस पर देसी कट्टे से गोली दाग दी। इस...
दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम में महिला मित्र ने बातचीत बंद की, साथी ने देसी कट्टे से गोली मारकर किया घायल

मल्लिका शेरावत: परिवार के विरोध से लेकर बॉलीवुड की चमक तक की संघर्ष भरी कहानी

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री, जिनके पूरे परिवार ने उनके एक्टिंग के फैसले का विरोध किया, लेकिन...
मनोरंजन 
मल्लिका शेरावत: परिवार के विरोध से लेकर बॉलीवुड की चमक तक की संघर्ष भरी कहानी

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी का अग्निशमन विभाग पुनर्गठन का निर्देश, आपदा प्रबंधन में होगा सुधार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिक विस्तार और शहरीकरण की गति को देखते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी का अग्निशमन विभाग पुनर्गठन का निर्देश, आपदा प्रबंधन में होगा सुधार

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, शराब तस्करी होगी बंद- अजय राय

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, शराब तस्करी होगी बंद- अजय राय

वाराणसी में बाइक और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीसरा घायल,चालक हिरासत में

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
वाराणसी में बाइक और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीसरा घायल,चालक हिरासत में

पुरानी रंजिश से भड़का विवाद: संभल में भाई-भाई के बीच लाठी डंडों से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sambhal Crime: संभल के केला देवी थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव में गुरुवार को पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुरानी रंजिश से भड़का विवाद: संभल में भाई-भाई के बीच लाठी डंडों से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस