हंगरी ने रूसी तेल खरीद का बचाव किया, यूरोपीय संघ के देशों पर चोरी-छिपे आयात का आरोप लगाया

On

बुडापेस्ट। रूस से तेल खरीद को लेकर हंगरी ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। विदेश और व्यापार मंत्री पीटर सिजार्तो ने कहा है कि हंगरी खुले तौर पर रूसी तेल खरीदता है क्योंकि उसके पास कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कुछ अन्य यूरोपीय देश गुपचुप तरीके से बिचौलियों के जरिए सस्ती कीमतों पर तेल आयात कर रहे हैं।

 

और पढ़ें अफगानिस्तान में भूकंप से 622 लोगों की मौत, कई घायल, एस. जयशंकर ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

और पढ़ें भारत-चीन के मजबूत संबंध पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर

पीटर सिजार्तो ने शुक्रवार को हंगरी-अजरबैजान संयुक्त आर्थिक समिति की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमें पाखंडियों के बहकावे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि जो लोग हंगरी और स्लोवाकिया पर तेल खरीद को लेकर सबसे ज्यादा चिल्लाते हैं, उनमें से एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है, जो कुछ एशियाई देशों के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल खरीदते हैं।" मंत्री ने आगे कहा, "हंगरी सप्लाई सिक्योरिटी मामले में रूस के साथ सहयोग करता है। यूरोपीय संघ ने दक्षिण-पूर्वी यूरोप में गैस पाइपलाइन की क्षमता बढ़ाने में मदद करने का हमारा अनुरोध अस्वीकार कर दिया था।

और पढ़ें टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 'खरबों डॉलर' आए - डोनाल्ड ट्रंप

 

क्रोएशिया ने हमारे लिए एक वैकल्पिक पाइपलाइन की क्षमता नहीं बढ़ाई, बल्कि उस मार्ग पर ट्रांजिट शुल्क यूरोपीय मानकों से 5 गुना बढ़ाया।" समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जब उनसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने यूरोपीय देशों से रूस से तेल खरीदना बंद करने के लिए कहा था, तो मंत्री ने इसका जवाब दिया।

 

उन्होंने कहा कि हंगरी और स्लोवाकिया की खरीदारी की आलोचना करने वाले खुद भी अप्रत्यक्ष चैनलों के माध्यम से इसी तरह के लेनदेन में शामिल हैं। पीटर सिजार्तो ने कहा, "वे ऐसा सस्ता तेल खरीदने के लिए करते हैं। वे ऐसा इसलिए करते हैं कि उन्हें सस्ता तेल मिल सके। वे गुप्त रूप से रूसी तेल खरीदते हैं क्योंकि यह सस्ता है। हम रूसी तेल खुलकर खरीदते हैं क्योंकि हमारे पास कोई अन्य विकल्प नहीं है।"

 

सिजार्तो ने कहा कि हंगरी की ऊर्जा आपूर्ति भौतिक बुनियादी ढांचे पर निर्भर करती है, क्योंकि तेल और गैस सिर्फ मौजूदा पाइपलाइनों के माध्यम से ही पहुंचाए जा सकते हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि यूरोपीय संघ ने दक्षिण-पूर्व यूरोपीय पाइपलाइन क्षमताओं के विस्तार के लिए हंगरी के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया, जबकि हंगरी के दक्षिणी पड़ोसी क्रोएशिया ने वैकल्पिक मार्ग पर क्षमता बढ़ाने के बजाय ट्रांजिट शुल्क बढ़ाया।

 

इससे पहले, विदेश और व्यापार मंत्री पीटर सिजार्तो ने घोषणा की थी कि बुडापेस्ट यूक्रेन के यूरोपीय संघ सदस्यता की राह पर पहली क्लस्टर वार्ता शुरू करने का समर्थन नहीं करेगा। 4 सितंबर को यह बात सामने आई कि एक वर्चुअल मीटिंग में ट्रंप ने यूक्रेन और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के नेताओं से कहा था कि यूरोप रूसी तेल खरीदकर इस युद्ध के लिए पैसे दे रहा है।

 

 

अमेरिका ने यूरोपीय यूनियन से रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का आग्रह किया। अमेरिका ने यह भी कहा कि पिछले साल रूस को ईंधन बेचने से ईयू से लगभग 1.1 बिलियन यूरो मिले थे। रीपावरईयू के तहत, यूरोपियन कमीशन ने 2027 तक रूसी गैस और तेल पर अपनी निर्भरता कम करने और आपूर्ति के स्रोतों को पूरी तरह से अलग-अलग करने का फैसला किया है।

 

 

हालांकि, स्लोवाकिया और हंगरी ने रीपावरईयू योजना का विरोध किया है। दरअसल, जुलाई 2025 में स्लोवाकिया ने रीपावरईयू के माध्यम से रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ के 18वें प्रतिबंध पैकेज को रोक दिया था, यह कहते हुए कि इससे देश की अर्थव्यवस्था और ऊर्जा सुरक्षा को खतरा है। 


 



लेखक के बारे में

नवीनतम

7 सितम्बर को पितृ पक्ष का शुभारंभ और 21 को समापन होगा, 7 को चंद्र ग्रहण लग रहा है तो 21 को सूर्य ग्रहण लगेगा

122 वर्ष बाद पितृपक्ष का शुभारंभ व विसर्जन ग्रहण पर होगा। इसके पहले वर्ष 1903 में पितृपक्ष में दो ग्रहण...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
7 सितम्बर को पितृ पक्ष का शुभारंभ और 21 को समापन होगा, 7 को चंद्र ग्रहण लग रहा है तो 21 को सूर्य ग्रहण लगेगा

युवती ने माॅल कारोबारी पर लगाया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

   देवरिया, उत्तर प्रदेश। देवरिया में एक युवती ने गैर समुदाय के एक माॅल कारोबारी पर यौन शोषण और धर्मांतरण का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
युवती ने माॅल कारोबारी पर लगाया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

ट्रंप के रुख में आया बड़ा परिवर्तन, बोले- भारत-अमेरिका संबंध अहम, मोदी हैं अच्छे दोस्त

नयी दिल्ली। अमेरिका द्वारा भारत पर भारी टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच चल रही तनावपूर्ण स्थिति...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ट्रंप के रुख में आया बड़ा परिवर्तन, बोले- भारत-अमेरिका संबंध अहम,  मोदी हैं अच्छे दोस्त

बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर यहीं पीटा था

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच 01 सितंबर को हुई हिंसक झड़प के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई,  पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर यहीं पीटा था

हरियाणवी निर्माता उत्तर कुमार पर लगाया था रेप का आरोप, लखनऊ में CM आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची एक्ट्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के पास एक हरियाणवी एक्ट्रेस ने आत्मदाह का प्रयास...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
हरियाणवी निर्माता उत्तर कुमार पर लगाया था रेप का आरोप, लखनऊ में  CM आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची एक्ट्रेस

उत्तर प्रदेश

युवती ने माॅल कारोबारी पर लगाया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

   देवरिया, उत्तर प्रदेश। देवरिया में एक युवती ने गैर समुदाय के एक माॅल कारोबारी पर यौन शोषण और धर्मांतरण का...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
युवती ने माॅल कारोबारी पर लगाया यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई, पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर यहीं पीटा था

बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय अधिकारियों के बीच 01 सितंबर को हुई हिंसक झड़प के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई,  पुलिस ने ABVP छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर यहीं पीटा था

हरियाणवी निर्माता उत्तर कुमार पर लगाया था रेप का आरोप, लखनऊ में CM आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची एक्ट्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास के पास एक हरियाणवी एक्ट्रेस ने आत्मदाह का प्रयास...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
हरियाणवी निर्माता उत्तर कुमार पर लगाया था रेप का आरोप, लखनऊ में  CM आवास के पास आत्मदाह करने पहुंची एक्ट्रेस

मायावती से माफी मांगने के कुछ घंटों बाद ही हो गयी अशोक सिद्धार्थ की बसपा में वापसी, आकाश आनंद के है ससुर

लखनऊ- उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मायावती से माफी मांगने के कुछ घंटों बाद ही हो गयी अशोक सिद्धार्थ की बसपा में वापसी, आकाश आनंद के है ससुर