जापान में प्रवासी भारतीय बोले, 'पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं '

On

टोक्यो। बिहार के दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की गई। इसके खिलाफ देश में ही नहीं विदेशों में भी लोग खुलकर बोल रहे हैं। जापान के कुछ प्रवासी भारतीयों का मानना है कि पीएम मोदी ने बीते 11 वर्षों में जो देशहित में काम किया, उसे विपक्षी दल पचा नहीं पा रहे हैं।

 

और पढ़ें पानीपत के कुख्यात गैंग का शार्प शूटर राहुल STF मुठभेड़ में गिरफ्तार, हत्या-लूट के 11 मामले दर्ज

और पढ़ें अमेरिका में ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की हत्या, हिल गया देश, व्हाइट हाउस में झंडा आधा झुकाया गया

दरभंगा में जिस तरह से पीएम मोदी के खिलाफ भाषा की मर्यादा टूटी, उसे लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है। मूल रूप से मंगलौर के रहने वाले एनआरआई सदाशिव शेट्टी ने आईएएनएस से बातचीत में इस घटना की घोर निंदा की। उन्होंने कहा, पीएम मोदी देशहित में कार्य कर रहे हैं। जापान में आज जो हमें सम्मान मिल रहा है, उसके पीछे पीएम मोदी का अहम रोल है। क्योंकि, हम तो यहां पर 20 साल से रह रहे हैं, कभी इतना सम्मान नहीं मिला है।

और पढ़ें भारत और मॉरीशस दो अलग राष्ट्र, मगर सपने और नियति एक - मोदी

 

हमें गर्व होता है कि हमारे पास ऐसा नेतृत्व है, जिसका डंका विश्व भर में बज रहा है। शेट्टी ने कहा कि यहां (जापान में) पहले भारत के प्रधानमंत्री का नाम भी लोगों को नहीं पता था। लेकिन, जब से पीएम मोदी ने कमान संभाली है, तो जापान हमारे पीएम के बारे में जानने लगा है। वे दो दिवसीय दौरे पर जापान आए, हमें गर्व महसूस हुआ। अभद्र टिप्पणी पर बोले, "जब कोई अच्छा काम करता है तो उसके खिलाफ बोलने वाले कई लोग खड़े हो जाते हैं।

 

पीएम मोदी देश के लिए लगातार अच्छा कार्य कर रहे हैं, इसीलिए उनके खिलाफ बोला जा रहा है। पीएम मोदी एक संवैधानिक पद पर हैं, इसीलिए उनका सम्मान होना चाहिए; अपमान की बात आप सोच भी नहीं सकते हैं।" प्रदीप ने बताया कि पीएम मोदी जापान आते हैं तो हमें गर्व महसूस होता है। 10 साल में उन्होंने भारत में काफी विकास किया।

 

मेरे पास उनकी तारीफ में कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मोदी देश के पीएम हैं, उनके खिलाफ अपशब्द बुरी बात है। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। आप किसी से असहमत हो सकते हैं, लेकिन किसी के खिलाफ भाषा का स्तर इतना नीचा जाना ठीक नहीं है। उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को सराहते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बहुत विकास हुआ है। 





 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

श्मशानी वैराग्य नहीं, जागरूक जीवन चाहिए: मृत्यु के सत्य को व्यवहार में उतारें

"साथ कुछ नहीं जाता" — यह वाक्य हर कोई जानता है, फिर भी जीवन में ऐसा व्यवहार बहुत कम देखने...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
श्मशानी वैराग्य नहीं, जागरूक जीवन चाहिए: मृत्यु के सत्य को व्यवहार में उतारें

ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोर दुकानदारों में मचा हड़कंप, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

नोएडा। नौरात्र, दशहरा और दीपावली का त्यौहार आते ही कुछ दुकानदार मिलावटी खाद्य वस्तुओं को बेचकर लोगों की सेहत के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में मिलावटखोर दुकानदारों में मचा हड़कंप, पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे गए

दैनिक राशिफल- 14 सिंतबर 2025, रविवार

   मेष - मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 14 सिंतबर 2025, रविवार

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन सुपरमैन के साथ दौड़ी नीली कार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसमें एक नीली कार अंदर-बाहर यात्रियों से...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तीन सुपरमैन के साथ दौड़ी नीली कार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में तीन अभियुक्त घायल, लूट-छिनैती के मामले में गिरफ्तार

गाजियाबाद। स्वाट टीम नगर जोन और थाना विजयनगर पुलिस ने एक साहसिक कार्रवाई करते हुए लूट, छिनैती और चोरी की...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में तीन अभियुक्त घायल, लूट-छिनैती के मामले में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

खुला रिश्वतखोरी का खेल: सहारनपुर में पुलिस और खनन माफियाओं का वीडियो वायरल, 9 ट्रकों से वसूले 22 हजार

सहारनपुर। सहारनपुर में एक ओर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी अवैध खनन पर नकेल कसने के दावे कर रहे हैं,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
खुला रिश्वतखोरी का खेल: सहारनपुर में पुलिस और खनन माफियाओं का वीडियो वायरल, 9 ट्रकों से वसूले 22 हजार

सहारनपुर में डॉ. हिमांशु प्रकरण में ब्राहमण समाज का विरोध, एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सहारनपुर। ब्राहमण समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने डॉ. हिमांशु शर्मा प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का कड़ा विरोध जताते हुए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में डॉ. हिमांशु प्रकरण में ब्राहमण समाज का विरोध, एसएसपी से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

सहारनपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिजन शव ले गए

सहारनपुर। थाना चिलकाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर शनिवार दोपहर बस चालक अय्यूब की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बस चालक की हार्ट अटैक से मौत, परिजन शव ले गए

सहारनपुर में पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा बरामद

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने एक शातिर पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पशु चोर गिरफ्तार, चोरी का भैंसा बरामद