पाक सेना ने पीओजेके में आम लोगों का किया गया कत्ल, फिर भी दुनिया चुप क्यों?: मानवाधिकार विशेषज्ञ ने उठाए सवाल

On

अवीव। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू एवं कश्मीर (पीओजेके) में सस्ती बिजली, आटा और आत्म आत्मसम्मान जैसे बुनियादी अधिकारों की मांग कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों की हत्या पर मानवाधिकार विशेषज्ञ ने ऐतराज जताया है। विश्व बिरादरी से सवालिया अंदाज में पूछा है कि पाक सेना को मासूम लोगों की हत्या करते देखकर भी वो चुप क्यों है? क्यों वो लोगों के दुख दर्द को सुन नहीं पा रही है?

 

और पढ़ें एच-1बी वीजा पर ट्रंप का समर्थन, विदेशी प्रतिभा की आवश्यकता जताई

और पढ़ें श्रीलंका के पूर्व मंत्री प्रसन्ना रणतुंगा गिरफ्तार, भ्रष्टाचार मामले में जांच जारी

माइकल अरिआंती ने द टाइम्स ऑफ इजरायल वेबसाइट के एक ब्लॉग में लिखा, "पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की घाटियां, जिन्हें अक्सर रमणीय और मनोरम बताया जाता है, अब खून से लथपथ हैं। एक हफ्ते से ज्यादा समय से, जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के नेतृत्व में मुजफ्फराबाद, रावलकोट, धीरकोट और मीरपुर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनमें सस्ती बिजली, रियायती आटा और सम्मान के अलावा और कुछ नहीं मांगा जा रहा है।" पीओजेके में पाकिस्तानी सैनिकों के अत्याचारों पर अंतरराष्ट्रीय चुप्पी की आलोचना करते हुए, अरिआंती ने कहा, "पीओजेके में जो कुछ हो रहा है, वह सिर्फ स्थानीय शिकायतों की कहानी नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पाखंड की कहानी है।"

और पढ़ें बांग्लादेश में हिंसा, उपद्रवियों ने वाहन फूंके, ढाका और आसपास के जिलों में बीजीबी की 14 प्लाटून तैनात

 

कुर्द मामलों और मानवाधिकारों के विशेषज्ञ, अरिआंती ने कहा, "हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां हैशटैग कुछ ही घंटों में ट्रेंड करने लगते हैं, जहां मुद्दे पूरे महाद्वीप में वायरल हो जाते हैं, फिर भी पीओजेके में मुस्लिम नागरिकों के नरसंहार पर कोई आवाज नहीं उठी है। यह चुनिंदा आक्रोश बहरा कर देने वाला है।" प्रदर्शनकारियों की मांगों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "ये सबसे बुनियादी अधिकार हैं, फिर भी इनका जवाब गोलियों, कर्फ्यू और संचार व्यवस्था ठप करके दिया जा रहा है।"

 

जमीनी स्तर से आ रही खबरें बेहद निराशाजनक हैं। धीरकोट और मुजफ्फराबाद में 10 नागरिक, जिनमें युवा भी शामिल हैं, पाकिस्तानी सेना की गोलियों से मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा लोग घायल हैं, जो गोलियों, आंसू गैस और लाठियों के शिकार हैं। ब्लॉग में कहा गया है कि पाकिस्तान से अर्धसैनिक बल - जो हर मायने में बाहरी हैं - उसी शोषण का विरोध कर रहे कश्मीरी मुसलमानों के खिलाफ तैनात किए गए हैं जो पाकिस्तान के बिजली ग्रिड को चलाता है और उसके खजाने को भरता है। विशेषज्ञ ने आगे कहा कि पाकिस्तान की लगभग एक-तिहाई पनबिजली पैदा करने वाले इस क्षेत्र में, निवासी अभी भी अत्यधिक शुल्क चुकाते हैं, जो अक्सर उत्पादन लागत से दस गुना ज्यादा होता है, जबकि इस्लामाबाद और "आजाद कश्मीर" के अभिजात वर्ग मुफ्त बिजली, मुफ्त ईंधन और अनियंत्रित विशेषाधिकारों का आनंद लेते हैं।

 

ब्लॉग में कहा गया है कि आंकड़े बयानबाजी से कहीं ज्यादा स्पष्ट रूप से कहानी बयां करते हैं। पिछले हफ्ते में ही कम से कम 10 नागरिक मारे गए हैं और 100 से ज्यादा घायल हुए हैं। यह 2023 और 2024 में हुई हिंसा के पिछले दौर के बाद की बात है, जब आटे की कमी और बिजली दरों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों पर सरकारी गोलीबारी का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें कई नागरिक मारे गए थे।

 

पैटर्न साफ है: पीओके में अधिकारों की मांगों का जवाब दमन से दिया जा रहा है। आर्थिक रूप से, अन्याय चौंका देने वाला है। यह क्षेत्र पाकिस्तान की 30 प्रतिशत जलविद्युत पैदा करता है, फिर भी स्थानीय लोग पूरे देश में सबसे ज्यादा बिजली दरों का भुगतान करते हैं - 40-50 रुपये प्रति यूनिट, जबकि उत्पादन लागत 4-7 रुपये है। पाकिस्तान पर इस क्षेत्र का कम से कम 370 अरब रुपये का रॉयल्टी बकाया है, लेकिन इस्लामाबाद इसे चुकाने के बजाय रेंजर्स और संघीय पुलिस को भेज रहा है। अरियांती ने अपने ब्लॉग में कहा कि पीओजेके में जो कुछ हो रहा है, वह सिर्फ स्थानीय शिकायतों की कहानी नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पाखंड की कहानी है। उन्होंने कहा, "जरा सोचिए: जब गाजा जा रहे एक बेड़े को रोका गया, तो वह पूरे यूरोप और मध्य पूर्व की सुर्खियों में छा गया।

 

राजनेता, कार्यकर्ता और पत्रकार आक्रोश व्यक्त करने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन जब पाकिस्तानी सेना ने कश्मीरी मुसलमानों पर गोलीबारी की – जब आठ, फिर दस, और शायद उससे भी ज्यादा लोग शहीद हुए – तब सन्नाटा छा गया। कोई आपातकालीन संयुक्त राष्ट्र सत्र नहीं हुआ। कोई अरब लीग घोषणा नहीं हुई। कोई यूरोपीय संसद का प्रस्ताव नहीं आया।" गाजा में एक फिलिस्तीनी की मौत दुनिया भर में सुर्खियां बटोरती है, लेकिन मुजफ्फराबाद या धीरकोट में एक कश्मीरी मुसलमान की मौत, अगर उसे स्वीकार भी किया जाता है, तो बस एक फ़ुटनोट क्यों है? उन्होंने कहा कि दोनों पीड़ित हैं, दोनों सम्मान की गुहार लगा रहे हैं, और फिर भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय तय करता है कि किसकी पीड़ा मायने रखती है।

 

अरियांती ने कहा कि इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी), जो जम्मू-कश्मीर में किसी भी घटना के होने पर भारत के खिलाफ बयान जारी करने में इतनी जल्दी करता है, उसने पीओके में हुए नरसंहार के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। एक भी नहीं। वही ओआईसी जो इजरायल या भारत की निंदा करने में जल्दबाजी करता है, अब जब उत्पीड़क पाकिस्तान है तो अपनी नजरें फेर लेता है। 




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

गाबोरोन (बोत्सवाना)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 विजन और अफ्रीका के एजेंडा 2063 के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

मुंबई। मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बुधवार को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके परिवार...
मनोरंजन 
आर्यन खान के जन्मदिन पर दोस्तों और परिवार ने सोशल मीडिया पर बरसाया प्यार

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कामकाजी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए बड़ा फैसला: नाइट शिफ्ट में काम की अनुमति, सुरक्षा के कड़े इंतजाम