सर्दियों में सेहत और स्वाद का मेल - जानिए क्यों शकरकंद है शरीर के लिए फायदेमंद

On

सर्दियां आते ही ठेले पर भुनी हुई शकरकंद की खुशबू हर किसी को अपनी तरफ खींचने लगती है। मीठी शकरकंद न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत का खजाना भी मानी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, शकरकंद को पृथ्वी और जल तत्व से बना आहार कहा गया है, यानी यह शरीर को ताकत देती है, पेट को शांत रखती है और सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखती है। वहीं, विज्ञान भी शकरकंद को सेहत के लिए फायदेमंद मानता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं, दिल को स्वस्थ रखते हैं और पाचन को मजबूत बनाते हैं। शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम समेत कई फाइबर होते हैं।

और पढ़ें त्वचा और बालों की सेहत के लिए रामबाण है गंधक, जानें सेवन की सही विधि

और पढ़ें तनाव और हार्मोन असंतुलन से मासिक धर्म चक्र पर असर, योग और सही खानपान से पाएं राहत

आयुर्वेद कहता है कि यह वात और कफ दोष को संतुलित करती है। यह जोड़ों के दर्द, कब्ज और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को कम करने में मदद करता है। वहीं विज्ञान बताता है कि इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है। अगर इसे नियमित रूप से खाया जाए तो यह त्वचा को निखारता है, बालों को मजबूत बनाता है और थकान को भी कम करता है। जब हम रोज के खाने में शकरकंद शामिल करते हैं, तो सबसे पहले हमारी इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के अंदर की गंदगी और खराब तत्वों को बाहर निकालते हैं। यही वजह है कि जो लोग नियमित रूप से शकरकंद खाते हैं, उन्हें बार-बार सर्दी-जुकाम या संक्रमण नहीं होता।

और पढ़ें त्योहारों में केवल घर ही नहीं, आयुर्वेदिक स्नेहन से तन-मन को भी करें रोशन

आयुर्वेद भी मानता है कि यह शरीर में ओज यानी ऊर्जा और रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है। अगर किसी को पेट से जुड़ी दिक्कत है, जैसे कब्ज या गैस, तो शकरकंद उनके लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और पाचन को ठीक रखता है। बच्चे-बुजुर्ग दोनों इसे आसानी से पचा सकते हैं, क्योंकि यह हल्की और नरम होती है। वजन कम करने वालों के लिए शकरकंद किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है, जिससे पेट जल्दी भर जाता है और बार-बार कुछ खाने की जरूरत नहीं पड़ती।

यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखती है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला स्टार्च धीरे-धीरे पचता है। इस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है। दिल के लिए भी शकरकंद काफी अच्छी मानी जाती है। इसमें मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को संतुलित रखता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। अगर आप रोज थोड़ी-सी शकरकंद खाते हैं, तो यह आपके दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि यह हृदय को ताकत देने वाला आहार है। त्वचा और बालों के लिए भी यह नेचुलर बूस्टर की तरह काम करती है। इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी त्वचा को चमकदार बनाते हैं और झुर्रियों को दूर रखते हैं। बालों की जड़ें भी इससे मजबूत होती हैं क्योंकि यह सिर की त्वचा तक पोषण पहुंचाती है। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

दैनिक राशिफल- 25 अक्टूबर 2025, शनिवार

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 25 अक्टूबर 2025, शनिवार

दैवी मूल्यों का पतन और मानव स्वार्थ की बढ़ती प्रवृत्ति

किसी भी सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक अथवा राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसके दैवी मूल्यों पर आधारित होती है। लोगों के...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दैवी मूल्यों का पतन और मानव स्वार्थ की बढ़ती प्रवृत्ति

अहमदाबाद में दिवाली का जश्न बना मातम: लोहे की पाइप में भरे पटाखे से 16 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत

Ahmedabad News: अहमदाबाद के साबरमती थाना क्षेत्र में 21 अक्टूबर की रात करीब पौने बारह बजे 16 वर्षीय हेना पुरोहित...
देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
अहमदाबाद में दिवाली का जश्न बना मातम: लोहे की पाइप में भरे पटाखे से 16 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत

राज्य स्तरीय पहलवान माता-पिता की नशाखोरी में बच्चा हुआ शिकार, पुलिस जांच में तांत्रिक और पुजारी की भूमिका भी संदिग्ध

Punjab News: बरेटा के अकबरपुर खुडाल गांव में एक नशाखोरी की चपेट में आई घटना सामने आई है। संदीप सिंह...
देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
राज्य स्तरीय पहलवान माता-पिता की नशाखोरी में बच्चा हुआ शिकार, पुलिस जांच में तांत्रिक और पुजारी की भूमिका भी संदिग्ध

मेरठ में मिल के बाहर किसानों की महापंचायत में नहीं पहुंचे अधिकारी, आंदोलन की घोषणा

मेरठ। मेरठ के गढ़ रोड स्थित गांव नंगलामल में चीनी मिल के बाहर आज शुक्रवार को किसान मजदूर संगठन की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मिल के बाहर किसानों की महापंचायत में नहीं पहुंचे अधिकारी, आंदोलन की घोषणा

उत्तर प्रदेश

बरेली में दारोगा की दबंगई! बाजार में बाइकों को मारी लात, वीडियो वायरल

   बरेली: भमौरा थाना क्षेत्र के देवचरा बाजार में बुधवार को भाई दूज के मौके पर हुई घटना का वीडियो सोशल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बरेली में दारोगा की दबंगई! बाजार में बाइकों को मारी लात, वीडियो वायरल

सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड में उच्च रैंकिंग के लिए निर्देशित किया

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि सभी विभाग सीएम डैशबोर्ड में सर्वाेच्च रैकिंग के लिए प्रयास करें। उन्होने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड में उच्च रैंकिंग के लिए निर्देशित किया

सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी के दो सिलेंडर बरामद किए

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो सिलेण्डर बरामद किए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी के दो सिलेंडर बरामद किए