सबसे बड़ी दवा खुद को खुश रखना, इम्यूनिटी बूस्ट तो छूमंतर होगा स्ट्रेस

नई दिल्ली। खुश रहना सिर्फ अच्छा लगना नहीं, बल्कि शरीर की सबसे बड़ी दवा भी है। व्यस्त दिनचर्या के बीच कुछ छोटी-छोटी बातों को भले ही इग्नोर कर दिया जाता है, मगर वास्तव में खुद को खुश रखना तन और मन दोनों के लिए फायदेमंद है।
दुनिया में शायद ही कोई इंसान हो जो कहे कि 'मुझे और खुशी नहीं चाहिए।' इसका कारण बहुत सरल है। खुशी में सारी टेंशन एक पल में दूर हो जाती है और सबकुछ अच्छा लगने लगता है। उस वक्त न पुरानी बातें सताती है, न आने वाले कल की चिंता रहती है। खुशी कोई लग्जरी नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत है। इसके लिए महंगी दवाइयों की नहीं, बस थोड़ी-सी कोशिश की जरूरत है।
इसके लिए स्वस्थ मनोरंजन, खास लोगों के साथ समय बिताना, पसंदीदा गाना सुनना या प्रकृति के बीच टहलना बस इतना काफी है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय बताता है कि खुशी अपने आप में एक बेहतरीन दवा है, जो इंसान जितना ज्यादा खुश रहता है, उसका तनाव उतना ही कम होता है और इम्यूनिटी उतनी ही मजबूत होती है। यहां तक कि खुशी आपकी उम्र भी बढ़ा सकती है। मंत्रालय के अनुसार, जब आप खुश होते हैं तो शरीर में अच्छे हॉर्मोन्स (जैसे सेरोटोनिन और डोपामाइन) बढ़ते हैं, जिससे स्ट्रेस हॉर्मोन कोर्टिसोल अपने आप कम हो जाता है।
नतीजा बीमारियां दूर रहती हैं और इससे हर मौसम में फिट रहते हैं। खुद को छोटी-छोटी बातों से खुश रखकर कमाल के फायदे पाए जा सकते हैं। इससे तनाव छू-मंतर होता है। रोज हंसने-मुस्कुराने से दिमाग शांत रहता है, चिंता और डिप्रेशन दूर भागते हैं। खुश लोगों का ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। खुश रहने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, सर्दी-खांसी और इन्फेक्शन आसानी से नहीं होते।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां