मलूक नागर के बयान पर मुजफ्फरनगर में बवाल! सपा-पाल समाज ने फूंका पोस्टर, जूते-चप्पलों से पीटकर जताया विरोध
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय लोकदल नेता मलूक नागर के कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और पाल समाज के लोगों ने होल्कर अहिल्याबाई चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मलूक नागर के पोस्टर को आग के हवाले किया और जूते-चप्पलों से पीटते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सपा नेताओं और पाल समाज के लोगों का आरोप है कि बीते दिन सहारनपुर में आयोजित स्वाभिमान रैली के दौरान मलूक नागर ने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बयान को लेकर पाल समाज और सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी बताई जा रही है।सपा नेता बोले- बयान से मानसिकता का पता चलता है
प्रदर्शन के दौरान सपा नेता सत्येंद्र पाल ने कहा कि श्यामलाल पाल को कथित तौर पर ‘दो कौड़ी’ और ‘मंदबुद्धि’ बताए जाने वाला बयान मलूक नागर की सोच और मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि श्यामलाल पाल का बयान किसी विशेष समाज के खिलाफ नहीं था, बल्कि समाजवादी विचारधारा के तहत अति पिछड़े और दलित वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने की बात कही गई थी।
प्रदर्शनकारियों ने दी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी नेता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने मलूक नागर के कथित बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे बयानों के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर जलाकर और जूते-चप्पलों से पीटकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने संबंधित राजनीतिक दलों से भी ऐसे बयानों पर संज्ञान लेने की मांग की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां