मुजफ्फरनगर में कांग्रेस का हमला! दीपावली से पहले शहर की गंदगी पर नगर पालिका को घेरा

On

मुजफ्फरनगर। दीपावली से ठीक पहले शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका पर तीखा हमला बोला है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन मित्तल ने नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर गंदगी से बजबजा रहा है, लेकिन पालिका प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है।

रंजन मित्तल ने प्रेसवार्ता के दौरान शहर के कई इलाकों की तस्वीरें दिखाईं, जहां कूड़े के ढेर और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आया। उन्होंने कहा, “पालिका चेयरमैन और ईओ को अपनी जिम्मेदारी का एहसास तक नहीं है। कुछ जगहों पर फोटो खिंचवाकर दिखावे की सफाई कर दी जाती है, लेकिन कुछ दिन बाद वही गंदगी वापस लौट आती है।”

और पढ़ें 7000 फीस न भर पाने के कारण आत्महत्या करने वाले छात्र उज्ज्वल राणा के परिवार को मिलेगी लाखों की सहायता

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दीपावली जैसे बड़े पर्व के समय प्रकाश चौक और कचहरी रोड जैसे प्रमुख मार्गों की हालत खराब है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “पालिका अध्यक्ष, ईओ और शहर विधायक को व्यापारियों के साथ जाकर गंदगी के बीच एक फोटो खिंचवानी चाहिए, ताकि उन्हें खुद शहर की असल तस्वीर दिखे।”

और पढ़ें दिल्ली आतंकी घटना के बाद राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बयान: “सभी मदरसों की हो गहन जांच”

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका बाहरी क्षेत्रों में टैक्स तो वसूल रही है, लेकिन विकास कार्यों को शुरू करने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रही। इन क्षेत्रों में न सड़कें सुधर रही हैं और न ही नालियों की सफाई हो रही है।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर की पंचायत में किसानों ने किया ऐलान: “आवास विकास को जमीन नहीं देंगे”

रंजन मित्तल ने कहा, “अगर जिम्मेदारी का एहसास है तो जिम्मेदारी निभाओ, वरना पद छोड़ दो। शहर की जनता अब और बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं करेगी।”

कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी कि यदि दीपावली से पहले सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो पार्टी शहर में आंदोलन का रुख अपनाएगी।

लेखक के बारे में

नवीनतम

अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

गाबोरोन (बोत्सवाना)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत के विकसित भारत 2047 विजन और अफ्रीका के एजेंडा 2063 के...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना में भारत-बोत्सवाना सहयोग को नई दिशा देने का आह्वान किया

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

नई दिल्‍ली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स और...
बिज़नेस 
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स और निफ्टी ने 3 दिन की बढ़त तोड़ी

दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

  नई दिल्ली। दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया फूला...
खेल 
दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 209 रन से हराया

हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

  नई दिल्ली। कुछ सितारे बॉलीवुड में अपना आसमान बना लेते हैं, कुछ सितारे तेज तो चमकते हैं लेकिन फिर फिर...
मनोरंजन 
हरमन बावेजा : एक्टिंग करने के लिए बीच में छोड़ी पढ़ाई, नहीं मिली पहचान

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

Amroha News: अमरोहा जिले में नौ साल पुराने किसान अब्दुल रहीम मर्डर केस में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में 9 साल पुराने हत्या केस का अंत: किसान अब्दुल रहीम की पिटाई कर हत्या करने वाले चार दोषियों को उम्रकैद

अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

अलीगढ़। हाईकोर्ट स्तर से मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अलीगढ़ के जिला जज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मेरठ 
अलीगढ़ के जिला जज अनुपम कुमार का तबादला मेरठ, पंकज कुमार अग्रवाल बने नए जिला जज

यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

  बलिया। बलिया पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बुधवार देर रात बड़ी सफलता पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी : बलिया में पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर घायल, पैर में लगी गोली

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया

नई दिल्ली/कानपुर। दिल्ली कार ब्लास्ट मामले में एक और संदिग्ध, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, को हिरासत में लिया गया है। मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  कानपुर 
दिल्ली कार ब्लास्ट केस में यूपी एटीएस ने कानपुर से डॉक्टर मोहम्मद आरिफ को हिरासत में लिया