मुज़फ्फरनगर में अधिवक्ता के खाते से हजारों की नकदी उड़ाई, साइबर सेल में 3 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मुजफ्फरनगर। कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले गांव हड़ौली निवासी अधिवक्ता के बैंक खाते से पेटीएम नंबर पूछकर हजारों की नकदी उड़ा ली गई। पीडि़त अधिवक्ता की तहरीर पर घटना के करीब दो साल बाद सिविल लाइंस थाने के साइबर सेल ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। […]
मुजफ्फरनगर। कचहरी में प्रैक्टिस करने वाले गांव हड़ौली निवासी अधिवक्ता के बैंक खाते से पेटीएम नंबर पूछकर हजारों की नकदी उड़ा ली गई।
पीडि़त अधिवक्ता की तहरीर पर घटना के करीब दो साल बाद सिविल लाइंस थाने के साइबर सेल ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव हड़ौली निवासी अधिवक्ता अरविंद कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चेंबर से कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं।
ये भी पढ़ें नसीरपुर कांड: कश्यप समाज में भारी आक्रोश, 14 मार्च को 'स्वाभिमान बचाओ महापंचायत' की चेतावनीअधिवक्ता के अनुसार, गत 21 जून 2021 को उनके मोबाइल पर जनपद अलीगढ़ के गांव बिहारीपुर निवासी परिचित लवकुश कुमार की कॉल आई।
आरोप है कि लवकुश ने अपना अकाउंट ब्लॉक होना बताते हुए एक परिचित से अधिवक्ता के बैंक खाते में पांच हजार रूपये ट्रांसफर कराने की बात कहते हुए उनका पेटीएम नंबर ले लिया। आरोप है कि इसके बाद अधिवक्ता के बैंक खाते से चार बार में 36,998 रुपये उड़ा लिए गए।
जब पीडि़त ने लवकुश से इस संबंध में बात की तो उसने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। अधिवक्ता ने मामले में लवकुश कुमार के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन जब पुलिस ने इस मामले की जांच की तो यह प्रकरण साइबर धोखाधड़ी का पाया गया।
इस पूरे मामले में अधिवक्ता के बैंक खाते से धनराशि उड़ाने में आरोपी वसीम खान, रंजीत कुमार, गांव शकरपुर खैराबाद सीतापुर निवासी सद्दाम, कर्नाटक के शिवनगरे दावनगेरे निवासी हरीमा आर और ओडिशा के नयागढ़ निवासी सुशांत नायक के नाम सामने आए।
जिसके बाद सिविल लाइंस थाने के साइबर सेल में उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट व धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां