मुज़फ्फरनगर में दबंगों ने कब्जाया मकान, चौकी इंचार्ज पर भी साज़िश में शामिल होने का है आरोप

On
School Ad

मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला खालापार के अब्बूपूरा  में दबंग युवकों के द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया जा रहा है। दबंगों का विरोध करने पर पीडि़तों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है एवं कार्यवाही करवाए जाने पर अंजाम अच्छा नहीं होने की बात कही जा रही है। […]

मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला खालापार के अब्बूपूरा  में दबंग युवकों के द्वारा अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया जा रहा है। दबंगों का विरोध करने पर पीडि़तों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है एवं कार्यवाही करवाए जाने पर अंजाम अच्छा नहीं होने की बात कही जा रही है।

पीडि़तों के द्वारा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को भी मामले से कई बार अवगत कराया जा चुका है, बावजूद इसके अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। वहीं चौकी इंचार्ज पर भी कार्यवाही न करने का आरोप पीडि़तों द्वारा लगाया गया है।

मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के दौरान दुकान में सेंधमारी, बुर्कानशीं महिला की चोरी सीसीटीवी में कैद ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: ईद की खरीदारी के दौरान दुकान में सेंधमारी, बुर्कानशीं महिला की चोरी सीसीटीवी में कैद

उनका कहना है कि अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने एवं उस पर मकान बनाने का पूरा मामला खालापार चौकी इंचार्ज के संज्ञान में है, मगर रुपयों के नशे में गलत और सही का फैसला नहीं कर पा रहे हैं, जिससे दबंगों के हौसले बढ़ रहें हैं।

मुजफ्फरनगर में शादी टूटने के 53 लाख के समझौते में विवाद, भतीजे ने चाचा को मारी गोली ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में शादी टूटने के 53 लाख के समझौते में विवाद, भतीजे ने चाचा को मारी गोली

सोमवार को अब्बूपुरा निवासी रुबीना परवीन पुत्री अली असगर जैदी पत्नी हसन नवाज, हसन रजा खालीकुज्जमा, हसन नवाज अली, मोहम्मद अली जैदी एवं इंतजार जैदी आदि पीडि़तों ने मीडिया सेंटर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि उनके दादा के भाई हामिद हुसैन अपनी पत्नी हाशमी बेगम के साथ दिल्ली में रहते थे जिनकी जायदाद अब पूरा पंचधारा सादात में मकान नंबर 46 के रूप में स्थित है, जहां पर नवाब हैदर पुत्र नूरुल हसन किराएदार था।

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में शांतिपूर्ण ईद की तैयारी, शांति समिति की बैठक में हुआ मंथन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के शाहपुर में शांतिपूर्ण ईद की तैयारी, शांति समिति की बैठक में हुआ मंथन

जिसकी मृत्यु के बाद नवाब हैदर के पुत्रगण रियाज हैदर, जहीर हैदर, इकबाल हैदर एवं निसार हैदर किराएदार के रूप में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि हाशमी बेगम की मृत्यु के बाद उनकी तमाम चल व अचल संपत्ति को दीनी कार्यों में खर्च करने के लिए उनके मकान में रह रहे किरायेदारों के पास छोड़ी गई थी, ताकि उनकी तमाम जायदाद को इमामबाड़ा पंचदरा सादात की मजलिस में खर्च किया जा सके।

आरोप है कि रियाज हैदर, जहीर हैदर, इकबाल हैदर एवं निसार हैदर सभी की नियत में फितूर आने के कारण तमाम जायदाद को छल कपट व धोखाधड़ी करने एवं कूट रचित दस्तावेज तैयार कर हड़पने की गरज से मकान पर कब्जा कर लिया गया। वही जहीर हैदर पुत्र नवाब हैदर का नाम नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों से साज कर पालिका में भी दर्ज करा लिया गया।

पीडि़तों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मकान नंबर 43 को नीरज माहेश्वरी, नवीन महेश्वरी, अलका महेश्वरी, बृजमोहन महेश्वरी एवं हरिमोहन महेश्वरी पुत्र स्वर्गीय काशीनाथ के साथ मिलकर जहीर हैदर, इकबाल हैदर एवं रियाज हैदर ने अवैध रूप से मुनाफा कमाने के उद्देश्य से तमाम संपत्ति नगीन फातमा पत्नी जहीर हैदर व कनीज हादी पत्नी इकबाल हैदर के हक में गलत रकबा गलत दर्ज करा दिया है और रजिस्टर दस्तावेज तैयार कर हड़पी जा रही है, जिसका विरोध करने पर पीडि़तों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पीडि़त हसन नवाज ने बताया कि दबंग युवक भूमाफिया किस्म के व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि दबंगों द्वारा पूर्व में भी कई मकानों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा चुका है, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि दबंग युवकों के द्वारा पुलिस अधिकारियों को या तो पैसों में खरीद लिया जाता है या फिर उनसे साज कर आपस में मुनाफा बांट लिया जाता है, जिस कारण आज तक दबंग युवकों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है।

उनका कहना है कि प्रदेश में काबिज भाजपा की योगी सरकार के बावजूद भू माफियाओं को किसका संरक्षण मिल रहा है जो आए दिन इनके हौसले बुलंदियों को छू रहे हैं एवं गरीबों का शोषण कर उनकी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने का सिलसिला चल रहा है।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में 'पंडित' शब्द को 'अवसरवादी' के विकल्प के रूप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

मेरठ -जनपद की सिवालखास सीट से रालोद (RLD) विधायक गुलाम मोहम्मद एक बार फिर अपनी 'नारियल फोड़ने' की परंपरा और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न पत्र ने अब धर्मनगरी काशी में भी विवाद की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 'सस्पेंस थ्रिलर' मोड में वोटिंग आज, हुड्डा की साख और भाजपा की 'हैट्रिक' पर टिकी नज़रें

चंडीगढ़। हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए आज यानी सोमवार को विधानसभा में वोट डाले जाएंगे। संख्या बल के...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: 'सस्पेंस थ्रिलर' मोड में वोटिंग आज, हुड्डा की साख और भाजपा की 'हैट्रिक' पर टिकी नज़रें

"गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में मुजफ्फरनगर के युवक की दुखद मौत, पिज्जा लेने निकला था घर से; घर में पसरा मातम"

गुरुग्राम/मुजफ्फरनगर। गुरुग्राम के मशहूर एंबिएंस मॉल से रविवार दोपहर एक अत्यंत हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  हरियाणा  गुरुग्राम 
"गुरुग्राम के एंबिएंस मॉल में मुजफ्फरनगर के युवक की दुखद मौत, पिज्जा लेने निकला था घर से; घर में पसरा मातम"

उत्तर प्रदेश

दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में 'पंडित' शब्द को 'अवसरवादी' के विकल्प के रूप...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
दरोगा भर्ती में 'पंडित' विवाद: सीएम योगी का बड़ा एक्शन— "जाति-धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं, मंगलसूत्र और कलावा काटने पर भी लगी रोक

मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

मेरठ -जनपद की सिवालखास सीट से रालोद (RLD) विधायक गुलाम मोहम्मद एक बार फिर अपनी 'नारियल फोड़ने' की परंपरा और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ नौचंदी में 'नारियल' फोड़ने पर फिर चर्चा में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, पहले सोमेंद्र तोमर के साथ किया था हवन !

काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न पत्र ने अब धर्मनगरी काशी में भी विवाद की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
काशी के घाटों पर गूंजा विप्र समाज का आक्रोश: दरोगा भर्ती में 'पंडित' शब्द के विवादित चित्रण पर बटुकों ने खोला मोर्चा

दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला

लखनऊ/मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के एक प्रश्न ने प्रदेश की राजनीति और सामाजिक समरसता को कटघरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  मैनपुरी-इटावा  
दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम