शिक्षा आत्मनिर्भर बनने के साथ विनम्र रहना और देश के विकास में योगदान देना सिखाती है- राष्ट्रपति

On

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की नींव है। इसलिए, शिक्षा को न केवल छात्रों की बुद्धि और कौशल का विकास करना चाहिए, बल्कि उनके नैतिक शक्ति और चरित्र को भी मजबूत करना चाहिए। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षा न केवल हमें आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि विनम्र रहना और समाज व देश के विकास में योगदान देना भी सिखाती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी शिक्षा वंचितों की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित करें। उन्होंने कहा कि यही सच्चा धर्म है, जो उन्हें खुशी और संतोष देगा।

 

और पढ़ें भारत की नौसेना के लिए स्वदेशी संचार उपग्रह जीसैट-7आर का सफल प्रक्षेपण, आत्मनिर्भरता की बड़ी उपलब्धि

और पढ़ें जेएनयू छात्रसंघ चुनाव 2025: मतदान शुरू, छात्रों में उत्साह

उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। सरकार निरंतर प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कई नीतिगत पहल कर रही है। ये पहलें युवाओं के लिए अनगिनत अवसर पैदा कर रही हैं। उच्च शिक्षा संस्थानों को युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि वे इन अवसरों का लाभ उठा सकें। राष्ट्रपति ने कहा कि देश में अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता व्यक्त की कि कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और अनुसंधान के सही उपयोग के लिए बहु-विषयक दृष्टिकोण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

और पढ़ें बाहुबली रॉकेट से नौसेना का सैटेलाइट लॉन्च, पीएम मोदी बोले- 'इसरो की सफलताओं ने राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाया'

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमालय अपने जीवनदायिनी संसाधनों के लिए जाना जाता है। इन संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन की ज़िम्मेदारी सभी की है। उन्होंने इस बारत पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सजग प्रयास कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में कुमाऊँ विश्वविद्यालय की कुछ सामाजिक ज़िम्मेदारियां भी हैं।

 

उन्होंने विश्वविद्यालय के संकाय और छात्रों से आग्रह किया कि वे आस-पास के गांवों का दौरा करें, ग्रामीणों की समस्याओं को देखें और समझें तथा उनके समाधान खोजने के लिए जो कुछ भी संभव हो वह करें। उन्होंने यह भी कहा कि कहा कि हमने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों जैसे युवाओं की इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी प्रतिभा और समर्पण के बल पर अपनी भूमिका को पूरा करेंगे। इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू ने नैनीताल स्थित नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और नीम करोली बाबा आश्रम, कैंची धाम में भी दर्शन किए। 


 



संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

जोधपुर में बावड़ी के पास गैस वेल्डिंग के दौरान धमाका, 10 से ज्यादा लोग घायल

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के हरढाणी गांव में मंगलवार को गैस वेल्डिंग के दौरान विस्फोट हो गया। इस हादसे...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
जोधपुर में बावड़ी के पास गैस वेल्डिंग के दौरान धमाका, 10 से ज्यादा लोग घायल

सर्दियों में इस फसल की अगेती खेती से किसान कमा रहे हैं लाखों रुपये, गर्मी से पहले मंडियों में मिल रहे हैं रिकॉर्ड भाव

अगर आप किसान हैं और इस सर्दी कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो तरबूज की अगेती खेती आपके...
कृषि 
सर्दियों में इस फसल की अगेती खेती से किसान कमा रहे हैं लाखों रुपये, गर्मी से पहले मंडियों में मिल रहे हैं रिकॉर्ड भाव

रील के चक्कर में बढ़ा बवाल: मुस्लिम बच्ची ने देवी-देवताओं को गाली देकर बनाया वीडियो, मां-बाप पहुंचे जेल, खुद नारी निकेतन भेजी गई

इटावा। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में एक 12 साल की बच्ची ने ऐसा कदम उठाया कि खुद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
रील के चक्कर में बढ़ा बवाल: मुस्लिम बच्ची ने देवी-देवताओं को गाली देकर बनाया वीडियो, मां-बाप पहुंचे जेल, खुद नारी निकेतन भेजी गई

देश के भीतर और बाहर दोनों हैं दुश्मन’: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का बयान, सोनिया गांधी की नागरिकता पर उठाए सवाल

Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय में आयोजित ‘राष्ट्रीय एकात्मकता’ विषयक राष्ट्रीय...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
देश के भीतर और बाहर दोनों हैं दुश्मन’: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का बयान, सोनिया गांधी की नागरिकता पर उठाए सवाल

मुज़फ्फरनगर के 9 विद्यार्थियों ने पास की सीए परीक्षा, बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

मुज़फ्फरनगर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा सितम्बर 2025 में आयोजित फाउंडेशन, इंटरमीडिएट एवं फाइनल कोर्स की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के 9 विद्यार्थियों ने पास की सीए परीक्षा, बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

उत्तर प्रदेश

रील के चक्कर में बढ़ा बवाल: मुस्लिम बच्ची ने देवी-देवताओं को गाली देकर बनाया वीडियो, मां-बाप पहुंचे जेल, खुद नारी निकेतन भेजी गई

इटावा। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में एक 12 साल की बच्ची ने ऐसा कदम उठाया कि खुद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
रील के चक्कर में बढ़ा बवाल: मुस्लिम बच्ची ने देवी-देवताओं को गाली देकर बनाया वीडियो, मां-बाप पहुंचे जेल, खुद नारी निकेतन भेजी गई

टीना मां बनी ‘सनातनी किन्नर अखाड़ा’ की आचार्य महामंडलेश्वर, नया अखाड़ा किया गठन

प्रयागराज। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर टीना मां अब ‘सनातनी किन्नर अखाड़े’ की आचार्य महामंडलेश्वर बन गई हैं। चर्चा है कि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
टीना मां बनी ‘सनातनी किन्नर अखाड़ा’ की आचार्य महामंडलेश्वर, नया अखाड़ा किया गठन

बाराबंकी में भीषण हादसा: एक परिवार के चार सदस्य सहित आठ की मौत, चार चिताएं एक साथ जलीं

बाराबंकी। सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर दिया। फतेहपुर कस्बे के प्रसिद्ध ज्वेलर प्रदीप रस्तोगी...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बाराबंकी में भीषण हादसा: एक परिवार के चार सदस्य सहित आठ की मौत, चार चिताएं एक साथ जलीं

आगरा: बाल विदुषी लक्ष्मी ने ताजमहल में शिव तांडव पाठ किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है एक वायरल वीडियो, जिसमें नाबालिग कथावाचक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा: बाल विदुषी लक्ष्मी ने ताजमहल में शिव तांडव पाठ किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल