तुर्की में भूकंप के बाद से लापता एक भारतीय व्यापारी का मिला शव
नई दिल्ली। तुर्की में 6 फरवरी के भूकंप के बाद से लापता एक भारतीय व्यापारी का शव मलबे से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान विजय कुमार नाम से की गई है, जो एक व्यापारिक यात्रा पर तुर्की गए हुए थे। तुर्की में मौजूद भारतीय दूतावास की तरफ से ये जानकारी दी गई है। तुर्की […]
नई दिल्ली। तुर्की में 6 फरवरी के भूकंप के बाद से लापता एक भारतीय व्यापारी का शव मलबे से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान विजय कुमार नाम से की गई है, जो एक व्यापारिक यात्रा पर तुर्की गए हुए थे। तुर्की में मौजूद भारतीय दूतावास की तरफ से ये जानकारी दी गई है।
तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 25 हजार के करीब पहुंच गया है। इसी भूकंप में 6 फरवरी से लापता एक भारतीय व्यापारी का शव मलवे से बरामद किया गया है।
तुर्की में मौजूद भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा, “हम दुख के साथ सूचित करते हैं कि तुर्की में 6 फरवरी के भूकंप के बाद से लापता भारतीय नागरिक विजय कुमार का शव मालट्या में एक होटल के मलबे से मिला है।”
भारतीय दूतावास ने आगे बताया कि विजय कुमार तुर्की में एक व्यापार यात्रा पर थे। दूतावास के बयान में परिवार के प्रति संवेदना जताने के साथ ही कहा गया है कि उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
ये भी पढ़ें ईरान के विरुद्ध अमेरिका-इजराइल के हमलों को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बताया 'खुली आक्रामकता'गौरतलब है कि तुर्की में आए भूकंप के बाद लापता लोगों में कुछ भारतीय भी हैं। इस वक्त भी तुर्की में जगह-जगह मलबा बिखरा पड़ा है और चीख-पुकार अब भी जारी है। मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। मरने वालों का आंकड़ा 25 हजार के करीब पहुंच गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां