अबू धाबी में ड्रोन का मलबा गिरने से पाकिस्तान-नेपाल के छह नागरिक घायल

On

अबू धाबी। अबू धाबी में ड्रोन को मार कर गिराए जाने के बाद गिरे मलबे की चपेट में आए छह लोग घायल हो गए। अबू धाबी के मीडिया कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा, "एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन को हवा में ही रोक दिया था, लेकिन उसका मलबा इलाके में दो जगहों पर गिरा। मलबे की चपेट में आने से छह लोग घायल हुए हैं। ये सभी पाकिस्तान और नेपाल के नागरिक हैं। घायलों को मामूली चोट आई है।" बयान के जरिए लोगों से अपील की गई है कि वो अफवाहों या कही सुनी बातों पर यकीन न करें और आधिकारिक सोर्स पर ही विश्वास करें। वहीं, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के हवाले से तसनीम न्यूज एजेंसी ने बताया कि उसने (आईआरजीसी) कुवैत, बहरीन और यूएई में मौजूद 20 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

 

ईरान-इज़राइल तनाव के बीच CBSE ने बहरीन, UAE, सऊदी समेत 7 देशों में 5-6 मार्च की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं ये भी पढ़ें  ईरान-इज़राइल तनाव के बीच CBSE ने बहरीन, UAE, सऊदी समेत 7 देशों में 5-6 मार्च की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं

इस हमले में उन्हें नुकसान भी पहुंचने की बात कही जा रही है। आईआरजीसी के मुताबिक ये हमले खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर किए गए। हालांकि अमेरिका ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनातनी काफी बढ़ चुकी है। संघर्ष का गुरुवार को छठा दिन है। दोनों ओर से दावे किए जा रहे हैं। इस सबके बीच यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास ने आरोप लगाया है कि ईरान युद्ध को ज्यादा से ज्यादा देशों तक फैलाने की कोशिश कर रहा है। कलास मिडिल ईस्ट में चल रही उथल-पुथल पर चर्चा करने के लिए ईयू के विदेश मंत्रियों और खाड़ी देशों के समकक्षों संग एक वर्चुअल मीटिंग होस्ट कर रही हैं। कलास ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वार्ता सफल होगी और सभी पक्ष अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करेंगे। 

मिडिल-ईस्ट में महायुद्ध की आहट: अमेरिका ने 15 देशों से अपने नागरिकों को तुरंत निकलने को कहा ये भी पढ़ें  मिडिल-ईस्ट में महायुद्ध की आहट: अमेरिका ने 15 देशों से अपने नागरिकों को तुरंत निकलने को कहा

Views: 59

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

ईरान का दावा, 'मार गिराया एफ-15ई विमान,' यूएस सेंट्रल कमांड ने किया खारिज

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने देश की दक्षिण-पश्चिमी सीमा के पास...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान का दावा, 'मार गिराया एफ-15ई विमान,' यूएस सेंट्रल कमांड ने किया खारिज

शामली: हरिजन आबादी की आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी निर्माण विवाद, ग्रामीणों ने किया विरोध

शामली। नगर पालिका द्वारा क्षेत्र के गांव खेडीकरमू में हरिजन आबादी की आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी का...
शामली 
शामली: हरिजन आबादी की आरक्षित भूमि पर पानी की टंकी निर्माण विवाद, ग्रामीणों ने किया विरोध

शामली में नाबालिग से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आदर्श मंडी पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा

शामली। जनपद शामली की थाना आदर्श मंडी पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए...
शामली 
शामली में नाबालिग से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आदर्श मंडी पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा

सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में किया KDSG अस्पताल का उद्घाटन; कपिल देव रहे मौजूद

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में बने केडीएसजी सुपर...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में किया KDSG अस्पताल का उद्घाटन; कपिल देव रहे मौजूद

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लाख रुपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 लाख रुपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 45 लाख रुपये कीमत की 212 ग्राम स्मैक बरामद

संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद रमजान माह के दौरान नमाज़ अदा करने के लिए थाना रायसत्ती क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में नमाज़ के दौरान विधायक इकबाल महमूद भावुक, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया शोक

सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात में शामिल आरोपी मेहर चंद पुत्र मंगल पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुरादाबाद के जयंतीपुर में धोखे से तीसरी शादी का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

मुरादाबाद के थाना मंझोला क्षेत्र अंतर्गत जयंतीपुर चौकी इलाके में एक महिला ने युवक पर धोखे से शादी करने और...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के जयंतीपुर में धोखे से तीसरी शादी का आरोप, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश