द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी राष्ट्रपति भवन उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (रविवार) को ‘अमृत उद्यान’ में राष्ट्रपति भवन उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन करेंगी। पहले ‘अमृत उद्यान’ को मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। इसका ‘अमृत उद्यान’ नामकरण करने की घोषणा शनिवार को की गई है। इस आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध […]
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (रविवार) को ‘अमृत उद्यान’ में राष्ट्रपति भवन उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन करेंगी। पहले ‘अमृत उद्यान’ को मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। इसका ‘अमृत उद्यान’ नामकरण करने की घोषणा शनिवार को की गई है।
इस आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध मुगल गार्डन अब ‘अमृत उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा। यह उद्यान साल में एक बार जनता के लिए खुलता है। लोग इस बार 31 जनवरी से इस उद्यान को देखने जा सकते हैं।
राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने कल कहा था -‘आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन उद्यानों को ‘अमृत उद्यान’ के रूप में सामान्य नाम देकर प्रसन्न हैं।’
ये भी पढ़ें केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया, बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए किए राष्ट्रपति भवन उद्यानों की समृद्ध विविधता का ठिकाना है। मूल रूप से उनमें ईस्ट लॉन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल हैं। इस साल के उद्यान उत्सव में कई अन्य आकर्षण के साथ आगंतुक 12 अनूठी किस्मों के विशेष रूप से उगाए गए ‘ट्यूलिप’ के फूल देख सकेंगे। उद्यान 31 जनवरी से 26 मार्च तक खुले रहेंगे। इस अवधि में हर सोमवार आठ मार्च को होली के मौके पर बंद रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने पिछले साल दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘राजपथ’ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया था. केंद्र का कहना था कि इन चीजों के नाम में बदलाव औपनिवेशिक मानसिकता के निशान को हटाने का प्रयास है। राजपथ की ही तरह मुगल गार्डन को 1917 में एडविन लुटियंस ने डिजाइन किया था।1928-1929 में यहां पहला बीज रोपा गया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां