देशभर में कोरोना से निजात पाने वालों की संख्या में हुई वृद्धि
नयी दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान 111 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोविड से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,51,219 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.80 प्रतिशत पर पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सुबह […]
नयी दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान 111 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोविड से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,51,219 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.80 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.61 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 1,781 रह गए हैं और इसी अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,748 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है।
देश में पिछले 24 घंटे में आठ राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।
राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में एक सक्रिय मामला बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 19,80,879 हो गई है और मृतकों की संख्या 26,522 पर स्थिर है।
इस अवधि में केरल में दो सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,213 रह गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,57,182 पर पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,579 पर बरकरार है।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में छह सक्रिय मामले घटने से, इनकी कुल संख्या घटकर 108 रह गयी। इस महामारी से अब तक 40,32,685 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक कुल 40,309 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
इसके अलावा, महाराष्ट्र में कोरोना के दो सक्रिय मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 83 हो गयी है। इस दौरान 13 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,88,737 तक पहुंच गयी है और राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,48,421 पर स्थिर है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां