दिल्ली में नौसेना कमांडर्स सम्मेलन शुरू, युद्धक रणनीति और संयुक्त अभियानों पर फोकस

On

नई दिल्ली। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारतीय नौसेना की द्विवार्षिक कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का दूसरा संस्करण आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहा है। यह 24 अक्टूबर तक चलेगा। यह सम्मेलन नौसेना की युद्धक तैयारियों की पृष्ठभूमि के लिहाज से महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय सेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल के साथ युद्ध क्षमताओं, अंतर-संचालन क्षमता और संयुक्त अभियानों को बढ़ाने पर केंद्रित होगा।

नौसेना के कैप्टन विवेक मधवाल के अनुसार, इस दौरान रक्षामंत्री और कैबिनेट सचिव नौसेना कमांडरों को संबोधित करेंगे। उनके संबोधनों में व्यापक राष्ट्रीय हितों तथा विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण पर फोकस होगा। यह सम्मेलन राष्ट्रीय नेतृत्व और नौकरशाहों के साथ घनिष्ठ संवाद के लिए एक मंच प्रदान करेगा और वर्तमान भू-रणनीतिक परिवेश में बहुआयामी चुनौतियों के समाधान के लिए नौसेना के दृष्टिकोण को सुदृढ़ करेगा। सम्मेलन में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और चीफ ऑफ एयर स्टाफ के संबोधन और वरिष्ठ नौसेना नेतृत्व के साथ गहन चर्चाएं भी शामिल होंगी। संवाद का उद्देश्य संयुक्त योजना एवं संचालन के क्रियान्वयन में तालमेल और क्षमता वृद्धि के लिए संसाधनों का उपयोग करना होगा।

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी कमांडर-इन-चीफ के साथ हिंद महासागर क्षेत्र​ में समग्र सुरक्षा स्थिति से संबंधित योजनाओं की समीक्षा और मूल्यांकन करेंगे। वर्तमान परिदृश्य में विभिन्न ऑपरेशन कार्यों के लिए नौसेना संचालन, प्रशिक्षण और संसाधन​ उपलब्धता से संबंधित ​मुद्दों पर भी चर्चा होगी। कमांडर भविष्य की संभावनाओं के लिए नौसेना के रोडमैप पर भी गहन विचार-विमर्श करेंगे, जिसमें प्रमुख प्रवर्तक, बेहतर ऑपरेशन लॉजिस्टिक्स और डिजिटलीकरण शामिल हैं। युद्ध समाधानों और सुरक्षित वातावरण में निरंतर निर्बाध संचालन के लिए विघटनकारी तकनीकों जैसे एआई, बिग डेटा और मशीन लर्निंग की समीक्षा करने के लिए चर्चा की योजना बनाई गई है।

​सम्मेलन में नौसेना का शीर्ष नेतृत्व व्यापक स्तर पर पश्चिमी और पूर्वी समुद्री तटों पर अपनी परिचालन तैयारियों की समीक्षा करेगा।​ यह सम्मेलन 'मेक इन इंडिया​' योजना के तहत स्वदेशीकरण और नवाचार को बढ़ावा देगा।​ साथ ही भारत सरकार के महासागर (सभी क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगा। भारतीय नौसेना को आईओआर और इंडो-पैसिफिक में पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में बढ़ावा ​देने पर भी चर्चा होगी।


 

और पढ़ें ऑपरेशन 'सिंदूर' में भारत से मिले आघात को पाकिस्तान लंबे समय तक नहीं भूल पाएगा : राजनाथ

लेखक के बारे में

नवीनतम

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हलाल सर्टिफिकेट बैन पर उठाए संवैधानिक सवाल, सरकार से मांगा प्रमाण

Sambhal News: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हलाल सर्टिफिकेट पर लगाई गई...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हलाल सर्टिफिकेट बैन पर उठाए संवैधानिक सवाल, सरकार से मांगा प्रमाण

हरियाणा पुलिस में ‘संवेदना क्रांति’: DGP ओपी सिंह की पहल से थाने बनेंगे सहयोग केंद्र, बदलेंगे जनता-पुलिस संबंधों के मायने

Haryana News: हरियाणा के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने राज्य की पुलिस व्यवस्था में एक क्रांतिकारी पहल की...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा पुलिस में ‘संवेदना क्रांति’: DGP ओपी सिंह की पहल से थाने बनेंगे सहयोग केंद्र, बदलेंगे जनता-पुलिस संबंधों के मायने

दो पक्षों में दीपावली पर बवाल: पटाखे बने विवाद की चिंगारी, सुनारियां गांव में लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सुनारियां में दीपावली की खुशियां उस वक्त तनाव में बदल गईं, जब...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
 दो पक्षों में दीपावली पर बवाल: पटाखे बने विवाद की चिंगारी, सुनारियां गांव में लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट

जैसलमेर बस अग्निकांड में एक और मौत, संख्या 26 पर पहुंची — तीन बच्चों को खो चुकी मां ने भी तोड़ा दम

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में हुए भीषण बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
जैसलमेर बस अग्निकांड में एक और मौत, संख्या 26 पर पहुंची — तीन बच्चों को खो चुकी मां ने भी तोड़ा दम

नोटबंदी के बाद सील रहे लॉकर से मिले 15.50 लाख के पुराने नोट - राजस्थान हाईकोर्ट ने RBI और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Rajasthan  News: राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अनोखे विमुद्रीकरण (नोटबंदी) विवाद में 15.50 लाख रुपये की पुरानी मुद्रा को लेकर केंद्र...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
नोटबंदी के बाद सील रहे लॉकर से मिले 15.50 लाख के पुराने नोट - राजस्थान हाईकोर्ट ने RBI और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हलाल सर्टिफिकेट बैन पर उठाए संवैधानिक सवाल, सरकार से मांगा प्रमाण

Sambhal News: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हलाल सर्टिफिकेट पर लगाई गई...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हलाल सर्टिफिकेट बैन पर उठाए संवैधानिक सवाल, सरकार से मांगा प्रमाण

हाथरस के सलेमपुर गांव में आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो युवक घायल

हाथरस, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सलेमपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाथरस के सलेमपुर गांव में आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो युवक घायल

सहारपुर में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

सहारपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत नोशेरा रोड पर कार व बाइक की हुयी आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारपुर में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

सहारनपुर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किए

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किए

सर्वाधिक लोकप्रिय