शामली में Safer Internet Day–2026 पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला
शामली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज जनपद शामली में “Safer Internet Day–2026” के अवसर पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यक्रम विकास भवन स्थित सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी प्रेमचन्द मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यशाला का आयोजन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अश्विनी कुमार शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
इस वर्ष Safer Internet Day–2026 की थीम “Smart Tech, Safe Choices – Exploring the Safe and Responsible Use of AI” निर्धारित की गई थी। अश्विनी कुमार शर्मा ने कार्यशाला में साइबर सुरक्षा, साइबर हाइजीन, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का सुरक्षित और विवेकपूर्ण प्रयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।
ये भी पढ़ें शामली के जलालाबाद में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा, चारदीवारी करते दो लोग पुलिस हिरासत में कार्यशाला में साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों, उनसे बचाव और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के साथ-साथ साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल तकनीकों का सकारात्मक एवं सुरक्षित उपयोग विकास की गति को तेज करता है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम शासकीय कार्मिकों और आमजन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में सहायक होते हैं।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आमजन और शासकीय कर्मचारियों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाना और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना रहा। जिला प्रशासन ने इस पहल को डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी यामिनी रंजन, डीपीआरओ संदीप अग्रवाल, समस्त खंड विकास अधिकारी और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां