शामलीः कैराना में लूट की योजना बनाने वाले दो अभियुक्त पुलिस कार्रवाई में गिरफ्तार
शामली। थाना कैराना पुलिस ने 06 फरवरी 2026 को सूचना मिलने के बाद ग्राम तितरवाडा के पास घेराबंदी कर लूट की योजना बनाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरक्षी रिंकु भाटी घायल हो गए। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त जहांगीर पुत्र जाहिद हसन और शाहरुख पुत्र जमील भी घायल हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल शामली में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नम्बर की स्विफ्ट कार बरामद हुई। अभियुक्त जहांगीर का आपराधिक इतिहास गंभीर है और वह हिस्ट्रीशीटर है। शाहरुख के खिलाफ भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें शामली में 9 मार्च को सजेगी महिला आयोग की अदालत, मनीषा अहलावत करेंगी पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारणगिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य साथियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
गिरफ्तार अभियुक्त:
जहांगीर पुत्र जाहिद हसन निवासी मानकमऊ, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर
शाहरुख पुत्र जमील निवासी मानकमऊ, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर
बरामदगी का विवरण:
दो 315 बोर के अवैध तमंचे
दो जिंदा कारतूस
दो खोखा कारतूस
एक बिना नम्बर की स्विफ्ट कार
गिरफ्तार करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, उपनिरीक्षक यशपाल सोम, उपनिरीक्षक अनिरूद्ध, हेड कांस्टेबल यतेन्द्र, हेड कांस्टेबल गौरव, हेड कांस्टेबल ललित, हेड कांस्टेबल रिंकु भाटी, शहजाद, हेड कांस्टेबल अंकुर मलिक, हेड कांस्टेबल राहुल – सभी थाना कैराना जनपद शामली।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और लूट की योजना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां