शामली में SPel 3.0 कार्यक्रम का समापन, छात्रों को अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया
शामली। शहर के सिविल लाइन में शुक्रवार को स्पेल 3.0 कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसपी एनपी सिंह ने कहा कि जीवन में अनुशासन, भारत के संविधान के प्रति आस्था तथा देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों के माध्यम से पुलिस और समाज के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा तथा पुलिस की छवि में भी सकारात्मक सुधार आएगा। एएसपी सुमित शुक्ला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 120 घंटे की यह योजना विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी और निर्भीक बनाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी अर्शी खान ने बताया कि यह योजना छात्रों और पुलिस-प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
यातायात व्यवस्था, बीट प्रणाली, फील्ड विजिट और नशा मुक्ति जैसे विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विजय सिंह पथिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा कुमारी ईशा और कुमारी खुशी ने अपने अनुभव साझा किए। समापन अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां