ऑपरेशन व्हाइट बॉल: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास
कोलंबो। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जो दोनों देशों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टोटल है।
इससे पहले भारत ने साल 2022 में पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे। पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के खिलाफ 8 विकेट गंवाकर 159 रन बना चुकी है। वहीं, भारतीय टीम ने साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में 157/5 का स्कोर बनाया था। रविवार को कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया। भारत ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (0) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था।
यहां से ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की। ईशान 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जुटाए। तिलक ने टीम के खाते में 25 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम 126 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। यहां से सूर्या ने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 रन जुटाए। सूर्या 29 गेंदों में 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 4 गेंदों में नाबाद 11 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने 25 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट हासिल किया।
ये भी पढ़ें IPL 2026 Schedule: टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट का महाकुंभ, 28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां