साल का आखिरी वनडे: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

On

विशाखापत्तनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए साल का यह आखिरी वनडे मुकाबला है। मौजूदा सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में भारतीय टीम ये मैच जीतकर न सिर्फ सीरीज अपने नाम करने उतरेगी बल्कि साल का अंत भी सुखद अंदाज में करना चाहेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में खेला गया था।

इस मैच में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत हासिल की थी। दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में खेला गया था। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में रिकॉर्ड 359 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज की थी। दक्षिण अफ्रीका ने पिछले दोनों ही मैचों में जोरदार खेल का प्रदर्शन किया है। इसलिए विशाखापत्तनम में खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोमांचक होने की उम्मीद है और भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में खेली गयी 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत के साथ टीम इंडिया इस साल का अंत करना चाहेगी। वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए यह साल बेहतरीन रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में साल की शुरुआत में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

टी20 विश्व कप 2026 भारत की बड़ी जीत के बाद क्रिकेट जगत में जश्न सचिन कोहली युवराज समेत दिग्गजों ने दी बधाई ये भी पढ़ें  टी20 विश्व कप 2026 भारत की बड़ी जीत के बाद क्रिकेट जगत में जश्न सचिन कोहली युवराज समेत दिग्गजों ने दी बधाई

दक्षिण अफ्रीका अगर तीसरा वनडे जीतकर सीरीज जीतने में कामयाब रहती है, तो यह सिर्फ दूसरा मौका होगा जब ये टीम भारत में वनडे सीरीज जीतेगी। आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका ने 2015-16 में 5 वनडे मैचों की सीरीज 2-3 से जीती थी। उस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स थे। बावुमा के पास डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए भारत में वनडे सीरीज जीतने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बनने का मौका है। बावुमा टेस्ट सीरीज में भारत को 0-2 से मात देकर 2000 के बाद पहली बार भारत का टेस्ट सीरीज में सफाया कर चुके हैं, इसलिए भारतीय टीम को सावधान रहना होगा। 

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर  ये भी पढ़ें  टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का सख्त रुख, एजी एन्वायरो पर 5 लाख की पेनल्टी, 3 सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया, बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए किए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया, बजट बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपए किए

राज्यसभा चुनाव: 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला

नर्द दिल्ली। राज्यसभा की 37 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  हरियाणा  बिहार  महाराष्ट्र  अन्य राज्य 
राज्यसभा चुनाव: 26 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, अब 3 राज्यों की 11 सीटों पर होगा मुकाबला

शामली: गढ़ी अब्दुल्ला में अवैध आरा मशीनों का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से वन विभाग में हड़कंप

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में वन विभाग की कथित मिलीभगत और सुस्त कार्यप्रणाली का एक बड़ा मामला सामने...
शामली 
शामली: गढ़ी अब्दुल्ला में अवैध आरा मशीनों का खेल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से वन विभाग में हड़कंप

नोएडा में फोनरवा की विशेष पहल, 15 मार्च को शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

नोएडा। मंगलवार को फैडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति द्वारा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में फोनरवा की विशेष पहल, 15 मार्च को शहर में चलेगा स्वच्छता अभियान

उत्तर प्रदेश

ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

मुरादाबाद। मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले की एक घटना में मुरादाबाद का एक युवक गंभीर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
ईरान-इजराइल तनाव के बीच मिसाइल हमले में मुरादाबाद का युवक घायल

स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे मुरादाबाद शहर की छवि पर उस समय सवाल उठने लगते हैं,...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद में अवैध मंगलवार बाजार पर सवाल, रोक के बावजूद लग रहा बाजार

सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की आश्वासन समिति  ने मंगलवार को सहारनपुर मंडल का महत्वपूर्ण दौरा किया। समिति के सदस्यों ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: आश्वासन समिति का औचक निरीक्षण, जिला अस्पताल और स्कूलों में जांची व्यवस्थाएं

यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

लखनऊ/कानपुर/गोरखपुर ।  उत्तर प्रदेश के आम उपभोक्ताओं के लिए रसोई का बजट ही नहीं, अब रसोई का प्रबंधन भी   आम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  गोरखपुर 
यूपी में रसोई गैस के लिए हाहाकार: गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 4-5 दिन की वेटिंग से जनता परेशान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना