आगरा के दो वकीलों को राहत, हाई कोर्ट ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आगरा के दो अधिवक्ताओं कुसुम लता शर्मा व गौरव शर्मा की धोखाधड़ी व षड्यंत्र मामले में अगली सुनवाई तक या पुलिस रिपोर्ट पेश होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता श्रीमती नूतन शर्मा निवासी भोगीपुरा, थाना शाहगंज, आगरा को नोटिस जारी कर सरकार सहित विपक्षी से […]
प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आगरा के दो अधिवक्ताओं कुसुम लता शर्मा व गौरव शर्मा की धोखाधड़ी व षड्यंत्र मामले में अगली सुनवाई तक या पुलिस रिपोर्ट पेश होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।
कोर्ट ने शिकायतकर्ता श्रीमती नूतन शर्मा निवासी भोगीपुरा, थाना शाहगंज, आगरा को नोटिस जारी कर सरकार सहित विपक्षी से चार हफ्ते में जवाब मांगा है।
कोर्ट ने याचीगण को पुलिस विवेचना में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा तथा न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता की खंडपीठ ने कुसुम लता शर्मा व अन्य की याचिका पर दिया है।
याची का कहना है कि विपक्षी ने दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से अधिवक्ता पंजीकरण में धोखाधड़ी करने के आरोप में एफ आई आर दर्ज कराई है। अधिवक्ता पंजीकरण के मामले में बार काउंसिल आफ इंडिया की अनुशासनात्मक समिति को कार्यवाही करने का अधिकार है।
विपक्षी को सीधे एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार नहीं है। केवल याचियों को परेशान करने व दबाव बनाने के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसे रद्द किया जाय।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां