आगरा में कामधेनु स्टील के मालिक की सड़क दुर्घटना में मौत, बागेश्वर धाम जा रहे थे !
आगरा। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर कार और कंटेनर की टक्कर ने दो लोगों की जान ले ली। हादसे में कार सवार दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज से लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे में टकराया कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों […]
आगरा। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर कार और कंटेनर की टक्कर ने दो लोगों की जान ले ली। हादसे में कार सवार दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज से लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे में टकराया कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों में एक कामधेनु स्टील के मालिक थे।
मामला फतेहाबाद थाना के आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास का है। यहाँ आज सुबह करीबन आठ बजे किलोमीटर 21 प्लाजा के पास फॉर्च्यूनर कार और कंटेनर के टकराने से बड़ा हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार कार में कामधेनु स्टील के मालिक नवीन सिंघल, लोहा व्यापारी अनिल गोयल, अंशुल मित्तल और श्रीनिवास शामिल थे। चारों कार में सवार होकर बागेश्वर धाम जा रहे थे।
मामले में थाना प्रभारी फतेहाबाद ने बताया कि कार रॉन्ग साइड पर चल रही थी। जिसके चलते कार और कंटेनर के बीच

टक्कर हो गयी। टक्कर में कंटेनर पलट गया। जिसके पश्चात मौके से कंटेनर चालक फरार हो गया।
हादसे में कामधेनु स्टील धौलपुर के मालिक नवीन सिंघल की मौके पर ही मौत हो गयी। लोहा व्यापारी अनिल गोयल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बाकी के अन्य दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां