बागपत में अवैध प्लाटिंग और बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण पर प्रशासन ने चलाया विशेष अभियान

School Ad

बागपत। जनपद में अवैध प्लाटिंग और बिना नक्शा स्वीकृति के निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर अभियान चलाया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशानुसार विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने खेकड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए नौ दुकानों को सील कर दिया, जबकि करीब 27 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर भी सख्त कदम उठाए गए।

सुबह से ही प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ चिन्हित स्थानों पर पहुंची और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले खेकड़ा पाठशाला क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जहां कपिल धामा द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के नौ दुकानों का निर्माण कराया गया था। जांच के दौरान निर्माण कार्य को अवैध पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा और कई अन्य निर्माण कार्य भी बंद कर दिए गए।
इसके बाद प्रशासन की टीम डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में पहुंची, जहां शुभलक्ष्मी इंडस्ट्रियल टाउनशिप के नाम से लगभग 8000 वर्गमीटर भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यह भूमि नाले की पटरी पर स्थित होने के कारण संवेदनशील क्षेत्र में आती है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
अभियान के दौरान फखरपुर मार्ग पर लगभग 2000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही आवासीय कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लाटिंग को हटवाया और संबंधित भूस्वामियों को नोटिस जारी किया। प्रशासन ने चेतावनी दी कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियां नियमों के खिलाफ हैं और इनके खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
इसके बाद प्रशासन की टीम मुबारिकपुर क्षेत्र में पहुंची, जहां मुबारिकपुर फाटक के पास लगभग 8000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। यहां भी बिना स्वीकृति प्लाटिंग की जा रही थी। प्रशासन ने निर्माण कार्य बंद कराया और भूमि को प्रशासनिक नियंत्रण में लिया। इसी क्रम में मुबारिकपुर बसी मार्ग पर अजय धामा सहित अन्य भूस्वामियों द्वारा लगभग 9500 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही कॉलोनी को भी चिन्हित कर कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई।

सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार ये भी पढ़ें  सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्पष्ट कहा कि जनपद में अवैध निर्माण और अनियमित प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी कॉलोनी या प्लॉट को खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।
अनियमित प्लाटिंग से शहरी विकास प्रभावित होता है। ऐसी कॉलोनियों में सड़क, जल निकासी, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था नहीं हो पाती। इसके अलावा सरकार को राजस्व नुकसान भी होता है। प्रशासन का यह अभियान जनपद में सुव्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित करने की दिशा में संचालित है।

लोकार्पण के 3 दिन बाद ही धंसी ‘ग्रीन कॉरिडोर’ सड़क! विकास या जल्दबाज़ी का नमूना? ये भी पढ़ें  लोकार्पण के 3 दिन बाद ही धंसी ‘ग्रीन कॉरिडोर’ सड़क! विकास या जल्दबाज़ी का नमूना?

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की। अवैध निर्माण के कारण क्षेत्र में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही थीं। जनपद में लगातार सर्वे कर अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जा रहा है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर अवैध कॉलोनियों और निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पूरे अभियान के दौरान विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।

सनसनी: संदिग्ध हालात में हिस्ट्रीशीटर का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में हड़कंप ये भी पढ़ें  सनसनी: संदिग्ध हालात में हिस्ट्रीशीटर का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में हड़कंप

Views: 37

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

बद्रीनाथ-केदारनाथ में मुस्लिम-ईसाई प्रवेश: BKTC अध्यक्ष अजेय अजय ने बताईं शर्तें..कहा— गैर-हिंदुओं को पहले लिखित में देनी होगी सनातन में आस्था

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध चारधाम (बद्रीनाथ और केकेदारनाथ) में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर चल रही लंबी बहस के बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
बद्रीनाथ-केदारनाथ में मुस्लिम-ईसाई प्रवेश: BKTC अध्यक्ष अजेय अजय ने बताईं शर्तें..कहा— गैर-हिंदुओं को पहले लिखित में देनी होगी सनातन में आस्था

एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

वाराणसी/चंदौल)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ की टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

मुजफ्फरनगर: छतेला गांव में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना तितावी क्षेत्र के अंतर्गत गांव छतेला में बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: छतेला गांव में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों—चैत्र नवरात्र, अलविदा की नमाज और ईद-उल-फितर—के मद्देनजर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी की चेतावनी:त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे पत्र के गोपनीय पत्र...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सपा में ‘लेटर वॉर’ पर तूफानी सरोज का पलटवार, बोले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

वाराणसी/चंदौल)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ की टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
एसटीएफ टीम ने पचास हजार के इनामी अंतरराज्यीय गो तस्कर एजाज को चंदौली से दबोचा

मुरादाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: ईदगाह में दो चरणो में अदा होगी नमाज

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों—नवरात्र और ईद-उल-फितर—को लेकर मुरादाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बुधवार को पंचायत भवन सभागार में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक: ईदगाह में दो चरणो में अदा होगी नमाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम