बागपत में मोटरसाइकिल फिसलने से पुलिस उपनिरीक्षक घायल
बागपत -उत्तर प्रदेश के बागपत में मेरठ – बड़ौत सड़क मार्ग पर मोटरसाइकिल फिसलने से पुलिस उपनिरीक्षक व बरनावा पुलिस चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों ने उनको उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। उनके साथी पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार […]
बागपत -उत्तर प्रदेश के बागपत में मेरठ – बड़ौत सड़क मार्ग पर मोटरसाइकिल फिसलने से पुलिस उपनिरीक्षक व बरनावा पुलिस चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए, राहगीरों ने उनको उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। उनके साथी पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के आने की सूचना पर चौकी प्रभारी जनार्दन शर्मा अपनी बुलेट मोटर साईकिल पर सवार होकर डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा की तरफ राउंड लगाने निकले।
बूंदा-बांदी के चलते आश्रम बरनावा के सामने उनकी बाईक फिसल गई और उनका सिर सड़क पर जाकर लगा,जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
ये भी पढ़ें बागपत: पुरा महादेव मेले का भव्य शुभारंभ, ‘जीरो वेस्ट महोत्सव’ बना आस्था और नवाचार का प्रतीक
वहीं, बरनावा की ओर से कार में सवार होकर आ रहे जिवाना गुलियांन के प्रधान विपिन सौलंकी, पूर्व प्रधान शेलेन्द्र प्रताप ठाकुर ने उन्हें सड़क पर घायल पड़े हुए देखा तो वे उन्हें अपनी कार में लेकर सीएचसी बिनौली पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया। साथ ही थाने के पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां