सेंट एंड्रयूज कॉलेज में एएजी अनिल प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों काे बताए सफलता के मूल मंत्र
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज, गोरखपुर के विधि विभाग में आज बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन एवं अपर महाधिवक्ता, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह का प्रेरक संबाेधन हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य एस. डोमिनिक राजकुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
अपने प्रेरक उद्बोधन में अनिल प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि विधि व्यवसाय में धैर्य, परिश्रम और ईमानदारी ही सफलता के मूल मंत्र हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में मिलने वाली असफलताएँ ही आगे चलकर सफलता की मजबूत आधारशिला सिद्ध होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वकालत से श्रेष्ठ कोई अन्य पेशा नहीं है, क्योंकि यह पेशा न केवल सम्मान और समान हैसियत प्रदान करता है, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने तथा आमजन को न्याय दिलाने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने आगे कहा कि जब अधिवक्ता अपने ज्ञान, निष्ठा और ईमानदारी के साथ न्याय की सेवा करता है, तो उसे आत्मसंतोष के साथ-साथ सामाजिक सम्मान भी प्राप्त होता है।
कार्यक्रम का संचालन विधि विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अतुल कुमार सिंह ने किया। अधिवक्ता परिषद गोरखपुर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. उदयवीर सिंह ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत करते हुए उनके गहन विधिक ज्ञान, न्यायालय में प्रभावी पैरवी, न्याय के प्रति समर्पण तथा विद्यार्थियों के प्रति उनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन को रेखांकित किया। इस अवसर पर राकेश पाण्डेय , राजीव भूषण एडवोकेट तथा शिक्षकगण राकेश मिश्रा एवं परवेज आलम सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां