उप्र के संतकबीरनगर में ईडी ने ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा के आवास पर मारा छापा
मौलाना को विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाने के लिए इंटरपोल से 'रेड कॉर्नर नोटिस' जारी करने का किया जा रहा है अनुरोध
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मीट मंडी स्थित ब्रिटेन की नागरिकता ले चुके मौलाना शमशुल हुदा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की है। इसके अलावा आजमगढ़ के मुबारकपुर स्थित अस्थायी आवास पर भी छापा मारा गया है।
फिलहाल ईडी की टीम मीट मंडी स्थित आवास के भीतर मौजूद परिजनों से पूछताछ कर रही है। आवास के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की तैनाती की गई है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी व्यक्ती को घर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। टीम घर में मौजूद मौलाना की पत्नी और बहू से पूछताछ कर रही है, जबकि उनका बेटा तौसीफ रजा घर पर मौजूद नहीं है। हालांकि इस मामले में कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई है। इसमें पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया गया है, जांच टीम अपना काम कर रही है।
मौलाना शमशुल हुदा ने वर्ष 2013 में भारतीय नागरिकता त्यागकर ब्रिटेन की नागरिकता ली थी। वर्ष 2007 से वह लंदन में रह रहा है। बावजूद इसके उसे आधिकारिक दस्तावेजों में वर्ष 2017 तक आजमगढ़ के एक मदरसे में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत दर्शाया गया। इस दौरान वेतन और पेंशन का लाभ लेने की बात भी सामने आई। जांच में कई प्रकार की अनियमितता उजागर हुईX।
मौलाना शमशुल हुदा खान पर यह भी आरोप है कि उसने खलीलाबाद में एक मदरसे का निर्माण कराकर 'कुलियातुल बनातीर रजबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी' और 'रजा फाउंडेशन' नाम से एनजीओ का गठन कर विदेशों से भारी मात्रा में फंड जुटाया। इस मामले में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और जांच एजेंसियां छानबीन कर रही हैं।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां