संत कबीरनगर : खलीलाबाद कोतवाल पंकज पांडेय निलंबित ,जय प्रकाश दुबे बने प्रभारी
संत कबीरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन गोरखपुर की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को खलीलाबाद कोतवाल पंकज कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि यह पूरा मामला बस्ती जनपद के थाना पैकोलिया में वर्ष 2018 एवं 2021 में दर्ज दो अलग-अलग मुकदमों से जुड़ा हैं। उस समय पंकज कुमार पांडेय पैकोलिया के थानाध्यक्ष थे, जबकि मुकदमों की विवेचना उपनिरीक्षक अरविंद कुमार कर रहे थे जो वर्तमान में सिद्धार्थनगर जनपद में तैनात हैं।
इन मामलों को लेकर शिव कुमार हैबियस कॉर्पस बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य के नाम से उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की गई थी। उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रकरण की जांच एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन से कराई गई। जांच में सामने आया कि विवेचना के दौरान न्यायालय के निर्देशों का समुचित अनुपालन नहीं किया गया। अभियुक्तों के पक्ष में कार्य करते हुए मामले की गंभीरता को कम करने का प्रयास किया गया है।
एडीजी की रिपोर्ट में तत्कालीन थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय एवं तत्कालीन विवेचक एसआई अरविंद कुमार को दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए पंकज कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबन अवधि में इंस्पेक्टर पंकज कुमार पांडेय को पुलिस लाइन संतकबीरनगर से संबद्ध किया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। साथ ही बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड़ने, किसी अन्य सेवा या व्यवसाय में संलग्न होने पर रोक लगाई गई है। मामले में विभागीय जांच जारी है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कप्तान ने कानून व्यवस्था को देखते हुए थाना प्रभारी धनघटा जय प्रकाश दुबे को कोतवाल खलीलाबाद बनाया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां