रामचरित मानस का अपमान सपा का चुनावी हथकंडा: जितिन प्रसाद
इटावा। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस का अपमान समाजवादी पार्टी (सपा) की चुनावी रणनीति के तहत किया है। विभागीय कार्यों की समीक्षा करने आए प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि मौर्य सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इशारे पर रामचरितमानस को […]
इटावा। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस का अपमान समाजवादी पार्टी (सपा) की चुनावी रणनीति के तहत किया है।
विभागीय कार्यों की समीक्षा करने आए प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि मौर्य सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इशारे पर रामचरितमानस को लेकर के अपमानजनक बयान दे रहे हैं। स्वामी के बयान को सपा की चुनावी रणनीति के हिस्से के तौर पर देखा जाना चाहिये।
समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने यमुना नदी के किनारे अर्से से अधूरे पड़े ब्रिज का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द पुल का निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा “ हमारी सरकार में सभी का सम्मान हो रहा है। इसलिए जनता भी हमें सम्मान दे रही है। विपक्ष के लोग जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता समझदार है। वह जानती है कि लोगों को गुमराह करने वाले कौन है और विकास कार्य करने वाले कौन हैं।”
प्रसाद ने कहा कि 2014 के बाद से हर सरकारी योजना का लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भी वह काम करके दिखाया जो अभी तक की किसी भी सरकार ने नहीं किया था। हमारी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अगर किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की लापरवाही या शिथिलता के कारण सरकार पर कोई आरोप लगता है तो सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
उन्होने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं के सापेक्ष आवंटित धन का सदुपयोग निर्धारित समय सीमा के अन्दर कर करना सुनिश्चित करें, साथ ही साथ अन्य विभागीय कार्यां को भी पूर्ण करने में तत्परता प्रदर्शित हो जो कि धरातल पर भी नजर आयें। अन्यथा की स्थिति में भी सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां