कानपुर- पंकज चौधरी के नेतृत्व में और मजबूत होकर उभरेगी भाजपा : प्रकाश पाल

कानपुर। उत्तर प्रदेश में नए अध्यक्ष के लिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने नामांकन किया। उनके अलावा अन्य नामांकन न होने से उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। यह जानकारी होते ही प्रदेश भर से उनको बधाइयों का दौर शुरु हो गया। इसी कड़ी में कानपुर बुन्लेखण्ड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भी पंकज चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश में और मजबूत होकर उभरेगी।
भारतीय जनता पार्टी कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आगामी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कार्यालय में बधाई देने वाले वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। सभी ने एक स्वर में इसे संगठन की एकता, अनुशासन और विश्वास का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर कानपुर देहात की जिला अध्यक्ष रेणुका सचान एवं विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रस्तावक बने। दोनों नेताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए श्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास जताया।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी श्री पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जहां औपचारिक रूप से पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा की जाएगी। इस ऐतिहासिक अवसर को संगठन स्तर पर भव्य रूप से मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कानपुर–बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 17 जिलों में जिला कार्यालयों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन एवं घोषणा का लाइव टेलीकास्ट देखा जाएगा। सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने जिला कार्यालयों पर दोपहर 12 बजे से एकत्र होकर इस कार्यक्रम को देखेंगे।
सभी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक मजबूत होगी तथा पार्टी जनसेवा, सुशासन और विकास के अपने संकल्प को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां