कानपुर में पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल चुराकर भाग गए चोर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
कानपुर देहात। जनपद की पुलिस को चोरों ने खुली चुनौती दी है। शुक्रवार को कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर चोर सीओ के ड्राइवर की मोटर साइकिल समेत तीन बाइकें चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद की पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर […]
कानपुर देहात। जनपद की पुलिस को चोरों ने खुली चुनौती दी है। शुक्रवार को कोतवाली के चंद कदमों की दूरी पर चोर सीओ के ड्राइवर की मोटर साइकिल समेत तीन बाइकें चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनपद की पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर कार्रवाई कर रही है। उसके बाद भी कुछ ऐसे शातिर अपराधी हैं, जो पुलिस को उल्टा चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला शुक्रवार को उस वक्त देखने को मिला जब बीती रात अकबरपुर थाने के पास रहने वाले सीओ के ड्राइवर आलोक और भोगनीपुर थाने में तैनात पुलिस कर्मी फिरोज और अमूल डेरी में काम करने वाले रजनीश के घर से बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोर चोरी कर ले गए। पड़ोस में रहने वाले गनी मुहम्मद जब सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद है।
ये भी पढ़ें इटावा में 'मुन्नाभाई' गिरफ्तार: छोटे भाई की जगह बोर्ड परीक्षा दे रहा बड़ा भाई चढ़ा पुलिस के हत्थेइस पर उन्होंने मोहल्ले के लोगों को जगाया। उस वक्त जानकारी हुई कि मोहल्ले के सभी के दरवाजे बाहर से बंद हैं। शक होने पर छत से रस्सी के सहारे जब वो बाहर आये तो देखा मोहल्ले से बाहर खड़ी तीन मोटर साइकिल चोर चोरी कर ले गए हैं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ितों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। आसपास चौराहों पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां