समाजवादी पार्टी के तीखे विरोध के बाद अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट हुआ बहाल

समाजवादी पार्टी के विरोध के बाद मेटा ने लिया फैसला, जानें क्या थी अकाउंट बंद होने की वजह ?

On

लखनऊ- समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट निलंबित होने के बाद बहाल कर दिया गया है। पार्टी नेताओं की तीखी राजनीतिक प्रतिक्रिया के बाद उनका सोशल मीडिया अकाउंट फिर बहाल कर दिया है।

समाजवादी पार्टी ने पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर इस कदम के पीछे होने का आरोप लगाया था। हालाँकि, सरकार ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने यह कार्रवाई की है और इसमें उसकी कोई भूमिका नहीं है।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता के तहत 'रन ऑफ शक्ति' महिला मैराथन का आयोजन, 400 प्रतिभागियों ने दिया एकजुटता का संदेश

दरअसल सूत्रों ने बताया कि उनके पेज को कथित तौर पर "हिंसक यौन पोस्ट" पोस्ट करने के कारण निलंबित कर दिया गया था। हालाँकि, शनिवार को मेटा के एक अधिकारी ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में आने के बाद हमने पेज को बहाल कर दिया।

और पढ़ें किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (तोमर) का पुरकाजी ब्लॉक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का फेसबुक अकाउंट, जिसे 80 लाख से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं, शुक्रवार शाम 6 बजे के आसपास निलंबित कर दिया गया। अखिलेश यादव के पेज का इस्तेमाल अक्सर अपनी राय साझा करने, सरकार की कमियों को उजागर करने और राज्य भर के समर्थकों से जुड़ने के लिए किया जाता था।

और पढ़ें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बारबाडोस में ऑस्ट्रेलियाई सीनेट अध्यक्ष से की मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

अकाउंट निलंबित होने के बाद सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए 'एक्स' पर लिखा था, “देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी का फेसबुक अकाउंट सस्पेंड करना लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा सरकार ने अघोषित आपातकाल लगा दिया है, जहाँ हर विरोधी आवाज़ को दबाया जा रहा है। लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी।"

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने भी इस कृत्य की निंदा करते हुए इसे भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात बताया था । राय की 'एक्स' पोस्ट में लिखा था, “देश की संसद में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव जी का फेसबुक अकाउंट ब्लॉक करना न केवल निंदनीय है, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात भी है।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

बाबा साहब के संविधान में चोरी-छिपे डाला गया 'धर्म निरपेक्ष' शब्द : योगी

गाजीपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भुड़कुड़ा सिद्ध पीठ में आयोजित ‘प्रबुद्धजन संवाद संगम’ कार्यक्रम में कहा कि भारत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

अयोध्या का भव्य दीपोत्सव: 56 घाटों पर जगमगाएंगे 28 लाख दीप, टूटेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या- अयोध्या में इस बार नौवां दीपोत्सव 2025 अब तक का सबसे भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बनने जा रहा है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
अयोध्या का भव्य दीपोत्सव: 56 घाटों पर जगमगाएंगे 28 लाख दीप, टूटेगा नया विश्व रिकॉर्ड

समाजवादी पार्टी के तीखे विरोध के बाद अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट हुआ बहाल

लखनऊ- समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट निलंबित होने के बाद बहाल कर दिया गया है। पार्टी...

मुजफ्फरनगर में अफ़सरों ने 250 किलो मावा किया जब्त, नमूने लिए, मौके पर ही नष्ट कर देने पर भड़क गए व्यापारी

मुज़फ़्फरनगर। त्योहारों के सीज़न में मिलावटी मिठाइयों पर रोक लगाने के अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अफ़सरों ने 250 किलो मावा किया जब्त, नमूने लिए, मौके पर ही नष्ट कर देने पर भड़क गए व्यापारी

बागपत में मस्जिद परिसर में तिहरा हत्याकांड, मौलाना की पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या

बागपत/मुजफ्फरनगर: बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बागपत 

उत्तर प्रदेश