मुजफ्फरनगर जीनस पेपर मिल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 125 कर्मचारियों का हुआ परीक्षण

On

मुजफ्फरनगर। जीनस पेपर एंड बोर्ड्स लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए फैक्ट्री कैंपस में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया। यह कैंप एक निजी अस्पताल के सहयोग से लगाया गया।

कैंप का शुभारंभ यूनिट हेड चंद्रेश गुप्ता ने फिजिशियन डॉक्टर संजीव दुबे को फूलों का बुके भेंट कर किया। इसके बाद कंपनी के अस्पताल में कोठारी, सतीश वर्मा और डॉक्टर संजीव दुबे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण की शुरुआत की।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर : IMA अध्यक्ष बने डॉ. यश अग्रवाल, सचिव अभिषेक गौड़ चुने गए,चिकित्सकों का हित सर्वोपरि रखने का संकल्प

 

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में करवा चौथ से पहले 'मेहंदी जिहाद' का आरोप, क्रांति सेना का एलान – "गैर-समुदाय वालों का लट्ठ से इलाज करेंगे"

इस मेडिकल कैंप में कंपनी के लगभग 125 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। महाप्रबंधक कुलदीप कंबोज ने बताया कि जिन कर्मचारियों के लिए ब्लड टेस्ट आवश्यक था, उनके नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों की रिपोर्ट एक-दो दिन में मिलने के बाद डॉक्टरों द्वारा आगे का परामर्श और अग्रिम स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी।

और पढ़ें किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (तोमर) का पुरकाजी ब्लॉक पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

जीनस पेपर एंड बोर्ड्स लिमिटेड हमेशा से ही अपने कर्मचारियों और आस-पास के क्षेत्र के व्यक्तियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य करती रही है। कैंप के दौरान कोठारी ने कर्मचारियों को मौसम बदलने के समय जागरूक रहने की भी सलाह दी।

इस मौके पर नरेंद्र ताया, आरपी सिंह, जी एन राव, मुकेश सैनी, और दिल्ली से आए कंपनी के सीएचआरओ (CHRO) सतीश वर्मा भी मौजूद रहे। कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए इस प्रकार के कैंप लगातार लगाए जाते रहेंगे।



 

 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

आज का इतिहास- 11 अक्टूबर

नयी दिल्ली।भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-1521- पोप लियो दशम ने इंग्लैंड...
आज का इतिहास 
आज का इतिहास- 11 अक्टूबर

मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

मेरठ। आज करवा चौथ पर्व शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

मुलायम सिंह यादव गरीबों और पिछड़ों की आवाज थे- हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा कार्यालय में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुलायम सिंह यादव गरीबों और पिछड़ों की आवाज थे- हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर में त्योहारी सीज़न से पहले पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: किसान यूनियन की गाड़ी सीज

मुजफ्फरनगर। आगामी त्योहारों की श्रृंखला को देखते हुए, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में त्योहारी सीज़न से पहले पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: किसान यूनियन की गाड़ी सीज

दैनिक राशिफल- 11 अक्टूबर 2025, शनिवार

मेष : संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना ज्यादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 11 अक्टूबर 2025, शनिवार

उत्तर प्रदेश

मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

मेरठ। आज करवा चौथ पर्व शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

स्नातक और शिक्षक की 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित,कांग्रेस अकेले लड़ेगी सभी 11 सीटें, सपा से गठबंधन से इनकार,अजय राय बोले- "यह सिंबल का चुनाव नहीं"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक-स्नातक एमएलसी (MLC) की 11 सीटों के लिए चुनाव 2026 में होने हैं, लेकिन राजनीतिक दलों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्नातक और शिक्षक की 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित,कांग्रेस अकेले लड़ेगी सभी 11 सीटें, सपा से गठबंधन से इनकार,अजय राय बोले- "यह सिंबल का चुनाव नहीं"

मथुरा जिला कारागार में करवा चौथ उत्सव, 36 महिला बंदियों ने रखा व्रत

मथुरा। देशभर में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन विवाहित महिला के लिए बेहद...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा जिला कारागार में करवा चौथ उत्सव, 36 महिला बंदियों ने रखा व्रत

सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल