भइया एक फोटो हो जाए! – शादी में महिला की बात पर मुस्कुराए अखिलेश यादव
लखनऊ के इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक निजी शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम में जैसे ही उनकी एंट्री हुई, मेहमानों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोग उनसे मिलने और सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े।
इसी दौरान एक महिला ने ठेठ यूपी की बोली में मुस्कुराते हुए कहा—
“भइया, जरा हमरे साथो एक ठो फोटो खिंचवा लीजिए, हमार दिन बन जाई!”
महिला का यह अंदाज़ सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और माहौल खुशनुमा हो गया। अखिलेश यादव भी मुस्कुराए और बिना किसी झिझक के महिला के साथ सेल्फी ली। उन्होंने बड़े ही सादे अंदाज़ में सभी से मुलाकात की और किसी को निराश नहीं किया।
कार्यक्रम में अखिलेश यादव का व्यवहार चर्चा का विषय बना रहा। बिना किसी खास प्रोटोकॉल या दिखावे के, वे आम मेहमानों की तरह शामिल हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी के साथ उन्होंने सहजता से बातचीत की।
सोशल मीडिया पर चर्चा
शादी समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। खासकर महिला का वह कमेंट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। समर्थक इसे अखिलेश यादव की लोकप्रियता और जमीन से जुड़े नेता की छवि से जोड़कर देख रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां