सीएम योगी ने किया ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, मिलेगा स्मार्टफोन

शारदीय नवरात्र से होगा मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ

On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र से ‘मिशन शक्ति’ अभियान के पांचवें चरण की शुरुआत का ऐलान किया है। यह चरण 22 सितंबर से 30 दिनों तक चलेगा। इस मौके पर सीएम ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले किए।

मुख्यमंत्री ने क़रीब 2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को खुशखबरी देते हुए मानदेय बढ़ाने और स्मार्टफोन देने की घोषणा की। साथ ही उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण दिलाने की बात कही, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

और पढ़ें 21 सितंबर को मेरठ में होगी नमो मैराथन दौड़, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

सीएम योगी ने लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर से 75 जिलों में 20,324 स्वास्थ्य शिविरों की शुरुआत की। उन्होंने कहा– “जब नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो, तो परिणाम आने में देर नहीं लगती।”

और पढ़ें पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर 'सेवा पखवाड़ा' की शुरुआत, CM योगी बोले- राष्ट्र निर्माण का सुनहरा अवसर

बच्चों और महिलाओं के बीच पहुंचे सीएम

कार्यक्रम में सीएम योगी ने बच्चों को तिलक लगाकर अन्नप्राशन कराया, उन्हें गोद में लेकर दुलारा और खिलौने गिफ्ट किए। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करवाई और पोषाहार वितरित किया।

और पढ़ें धामपुर शुगर मिल हादसा या साज़िश? टैंकर से मिले मुकेश और सलमान के शव ने उठाए कई सवाल

महिला सुरक्षा पर सख्त निर्देश

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि—

  • पुलिस की फुट पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाए।

  • पीआरवी-112 की गाड़ियां लगातार सड़कों पर सक्रिय रहें।

  • वरिष्ठ अधिकारी (एडीजी, आईजी, डीआईजी) फील्ड में उतरकर जनता से संवाद करें और गश्त करें।

  • 57 हजार ग्राम पंचायतों और 14 हजार वार्डों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों को भेजा जाए।

  • एंटी रोमियो स्क्वॉड को और सक्रिय कर शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • नवरात्र और त्योहारों पर मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिस की विशेष तैनाती हो।

सीएम ने कहा कि महिला अपराधियों पर भी कानून समान रूप से लागू होना चाहिए और जनता को यह भरोसा होना चाहिए कि सरकार 24×7 सुरक्षा के लिए तत्पर है।

24×7 ‘पिंक बूथ’ और मिशन शक्ति केंद्र

सीएम ने निर्देश दिया कि—

  • पिंक बूथ सभी नगर निगमों में स्थापित हों।

  • मिशन शक्ति केंद्रों को 360 डिग्री मॉडल पर विकसित किया जाए, जहाँ शिकायत, काउंसलिंग, लीगल एड, फीडबैक और फॉलो-अप की सुविधा मिले।

  • केंद्रों पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को जेंडर सेंसिटाइजेशन, डिजिटल एविडेंस कलेक्शन और केस मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाए।

पिछले चरण की उपलब्धियाँ

  • मिशन शक्ति के तहत 3.44 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

  • 2.03 करोड़ महिलाओं और बालिकाओं ने भागीदारी की।

  • 9172 महिला बीट्स और 18,344 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई।

  • ऑपरेशन गरुड़, बचपन, मजनू, नशा मुक्ति, रक्षा और ईगल जैसे अभियानों से बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई।

  • 98.80% निस्तारण दर के साथ यूपी देश में पहले स्थान पर रहा।

सीएम ने स्पष्ट कहा कि “मिशन शक्ति केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने का व्यापक सामाजिक अभियान है। इसे मिशन मोड में सफल बनाया जाए और हर बेटी को सुरक्षा व सम्मान का भरोसा दिलाया जाए।”

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

यह हरी पत्तेदार फसल किसानों को कम लागत में देती है बड़ा मुनाफा, बाजार में सालभर रहती है जबरदस्त मांग

आज हम आपके लिए एक ऐसी खेती की जानकारी लेकर आए हैं जो किसानों को कम लागत में शानदार मुनाफा...
कृषि 
यह हरी पत्तेदार फसल किसानों को कम लागत में देती है बड़ा मुनाफा, बाजार में सालभर रहती है जबरदस्त मांग

Honda Activa 6G 2025: GST कट के बाद और भी सस्ती, देखें नए फीचर्स और परफॉर्मेंस

अगर आप शहर में आरामदायक और स्टाइलिश सवारी का मजा लेना चाहते हैं तो Honda Activa 6G आपके लिए बेस्ट...
ऑटोमोबाइल 
Honda Activa 6G 2025: GST कट के बाद और भी सस्ती, देखें नए फीचर्स और परफॉर्मेंस

Hero Splendor Plus 2025: GST कट के बाद और भी किफायती, जानिए इंजन, माइलेज और खासियत

अगर आप भी डेली ऑफिस जाते हैं या रोजमर्रा की सवारी के लिए एक भरोसेमंद बाइक की तलाश कर रहे...
ऑटोमोबाइल 
Hero Splendor Plus 2025: GST कट के बाद और भी किफायती, जानिए इंजन, माइलेज और खासियत

2025 TVS XL100 Heavy Duty Alloy: नए फीचर्स और दमदार लुक के साथ लॉन्च हुई पॉपुलर मोपेड बाइक

अगर आप भी एक ऐसी सस्ती और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं जो आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा...
ऑटोमोबाइल 
2025 TVS XL100 Heavy Duty Alloy: नए फीचर्स और दमदार लुक के साथ लॉन्च हुई पॉपुलर मोपेड बाइक

देवबंद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त उस्मान को किया गिरफ्तार 

देवबंद (सहारनपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन के निकट पर्यवेक्षण में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद पुलिस ने अवैध चाकू के साथ अभियुक्त उस्मान को किया गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन साल की सजा, 30 हजार का लगा जुर्माना

सहारनपुर। अदालत ने नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन वर्ष की सजा और 30 हजार रूपए के अर्थदंड से...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्करी के दोषी शाहिद को तीन साल की सजा, 30 हजार का लगा जुर्माना

यूपी बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल- इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के तहत कक्षा 9 व कक्षा 11 समेत वर्ष 2026...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी बोर्ड ने बढ़ाई हाईस्कूल- इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि

सहारनपुर में साइबर ठगी: दो व्यापारियों से 40 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी

सहारनपुर। साइबर ठग ने दो लोगों से 40 हजार रूपए की ऑनलाइन ठगी की है। साइबर ठग ने नकुड क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगी: दो व्यापारियों से 40 हजार की ऑनलाइन धोखाधड़ी