मुख्यमंत्री योगी ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ,कहा- अच्छी पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पुस्तक मेले के शुभारम्भ के अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मनीषा की ज्ञान की अवधारणा बहुत विराट है। हमने शब्द को ब्रह्म माना है। ब्रह्म ही सत्य है। इसीलिए भारतीय ऋषि कहता है विचार कभी मरते नहीं। हमारा सही साथी कोई है तो वह है अच्छी पुस्तकें। हमें सामूहिक रूप से अच्छी पुस्तकें पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। युवाओं से कहना चाहेंगे कि पांच छह घंटे सोशल मीडिया पर लगाते हैं अगर प्रतिदिन 1 घंटे रचनात्मक पुस्तक पढ़ लें तो जीवन का कल्याण हो जायेगा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पढ़ना और आगे बढ़ना भारत की परम्परा रही है। भारत ने दुनिया को विश्वविद्यालय की श्रंखला दी। तक्षशिला विश्वविद्यालय जो आज पाकिस्तान में है, उसे आक्रान्ताओं ने नष्ट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौलिक कृति पर हमारा विचार व प्रयास होना चाहिए। इस पर लेखन व चिंतन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होगा। हमारे शिक्षा व धार्मिक केन्द्रों को इसका आधार बनना पड़ेगा। महर्षि वाल्मीकि ने एक मौलिक कृति रामायण महाकाव्य के रूप में हम सबको दिया। तुलसी दास ने राम​चरितमानस की रचना कर अजर अमर हो गये।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि युवा वर्ग को डिजिटल माध्यम के साथ मुद्रित पुस्तकों के प्रति प्रेरित करना जरूरी है। पुस्तकें अच्छी ज्ञानवर्धक होती हैं और हमें दिशा देती हैं। गोमती पुस्तक महोत्सव पारम्परिक ज्ञान देने का सशक्त माध्यम है।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे ने कहा कि हमें वाचन संस्कृति को बढ़ाना होगा। इससे समाज ज्ञानवान बनेगा। विचार व भावनाएं पुस्तकों के माध्यम से लोगों तक पहुंचती हैं। वाचन के माध्यम से हजारों व्यक्तियों का जीवन हम समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ेगा भारत तो बढ़ेगा भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं। पुस्तकों का पढ़ना बहुत आवश्यक है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मनुका खन्ना, एनबीटी के निदेशक युवराज मलिक, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुशील चन्द्र त्रिवेदी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही व ​अभाविप के प्रान्त संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



 

और पढ़ें एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, भारत से महामुकाबला तय

लेखक के बारे में

नवीनतम

पूर्व IAS पूजा खेड़कर के परिवार का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर किडनैपिंग केस से जुड़े बड़े खुलासे

Maharashtra News: पूर्व IAS अधिकारी पूजा खेड़कर के परिवार का बॉडीगार्ड प्रफुल सालुंखे पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
पूर्व IAS पूजा खेड़कर के परिवार का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर किडनैपिंग केस से जुड़े बड़े खुलासे

मिशन शक्ति Phase 5 लॉन्च! महिलाओं के लिए Yogi सरकार का बड़ा कदम

      लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए 'मिशन शक्ति' अभियान का...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मिशन शक्ति Phase 5 लॉन्च! महिलाओं के लिए Yogi सरकार का बड़ा कदम

बिहार NDA में सीट शेयरिंग का संग्राम: जेडीयू ने थामा बड़े भाई का रोल, चिराग पर BJP को करना होगा फैसला

Bihar News: बिहार एनडीए में विधानसभा चुनावों से पहले सीट शेयरिंग को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। जदयू इस...
देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार NDA में सीट शेयरिंग का संग्राम: जेडीयू ने थामा बड़े भाई का रोल, चिराग पर BJP को करना होगा फैसला

मुजफ्फरनगर पहुंचे ऊर्जा मंत्री, जगदगुरु रामभद्राचार्य के बयान का किया समर्थन, बोले- पश्चिम उत्तर प्रदेश में आ रहा बदलाव

मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश की स्थिति को लेकर जगदगुरु रामभद्राचार्य के विवादित बयान का उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पहुंचे ऊर्जा मंत्री, जगदगुरु रामभद्राचार्य के बयान का किया समर्थन, बोले- पश्चिम उत्तर प्रदेश में आ रहा बदलाव

शामली में तीन माह से महिलाओं व बच्चों को नहीं मिल रहा पोषाहार, ग्रामीण महिलाओं ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

शामली।   उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के गांव किशोरपुर में महिलाओं और बच्चों को सरकार द्वारा वितरित किए जाने ग्रामीण...
शामली 
शामली में तीन माह से महिलाओं व बच्चों को नहीं मिल रहा पोषाहार, ग्रामीण महिलाओं ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति Phase 5 लॉन्च! महिलाओं के लिए Yogi सरकार का बड़ा कदम

      लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए 'मिशन शक्ति' अभियान का...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मिशन शक्ति Phase 5 लॉन्च! महिलाओं के लिए Yogi सरकार का बड़ा कदम

सहारनपुर में चोरों का आतंक: दो घरों से सोने-नकदी चोरी, तीसरे घर में चोरी के दौरान जाग से भागे चोर

सहारनपुर। गांव पनियाली कासिमपुर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सोने के गहने व 82 हजार रुपये...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चोरों का आतंक: दो घरों से सोने-नकदी चोरी, तीसरे घर में चोरी के दौरान जाग से भागे चोर

एच-1बी वीजा फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सांसद ने एनडीए सरकार की विदेश नीति पर साधा निशाना

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की है कि अमेरिकी कंपनियों को अब विदेशी कर्मचारियों के लिए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
एच-1बी वीजा फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सांसद ने एनडीए सरकार की विदेश नीति पर साधा निशाना

सहारनपुर अदालत ने नशा तस्कर अहसान को 2 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा

सहारनपुर।  अदालत ने नशा तस्करी के दोषी अहसान को दो वर्ष की सजा सुनाई है और 20 हजार रुपये   विवेचना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर अदालत ने नशा तस्कर अहसान को 2 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा