विदेशी निर्भरता हमारी सबसे बड़ी दुश्मन, भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा - पीएम मोदी

On

भावनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को दोहराया है। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना ही होगा। भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को गुजरात के भावनगर में आयोजित 'समुद्र से समृद्धि' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम तो भावनगर में हो रहा है, लेकिन ये कार्यक्रम पूरे हिंदुस्तान का है।

 

और पढ़ें संत के बयान पर भड़के चंद्रशेखर, कहा– संत सबका होता है, जाति का नहीं

और पढ़ें ईडी ने 500 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी में पूर्व सांसद और बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया

पूरे भारत में समुद्र से समृद्धि की ओर जाने की हमारी दिशा क्या है, उसके लिए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का केंद्र भावनगर को चुना गया है। इस दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात और भावनगर के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत समुद्र को बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। यहां पोर्ट लेड डेवलपमेंट को गति देने के लिए हजारों करोड़ रुपए का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है।

और पढ़ें जीएसटी में मिली छूट से व्यापार, कृषि और घरेलू खर्च में बड़ा परिवर्तन- याेगी

 

'आत्मनिर्भर भारत' का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज विश्वबंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई बड़ा दुश्मन नहीं है। उन्होंने कहा, "सच्चे अर्थ में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता। यही हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना ही होगा।" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले, "जितनी ज्यादा विदेशी निर्भरता होगी, उतनी ज्यादा देश की विफलता होगी। विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश को आत्मनिर्भर बनना ही होगा।"

 

इस दौरान, पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "भारत में सामर्थ्य की कोई कमी नहीं है, लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत के हर सामर्थ्य को नजरअंदाज किया, इसलिए आजादी के 6-7 दशकों बाद भी भारत वो सफलता हासिल नहीं कर पाया, जिसके हम हकदार थे। लंबे समय तक कांग्रेस सरकार ने देश को लाइसेंस कोटा राज में उलझाए रखा। दुनिया के बाजार से अलग-थलग रखा। कांग्रेस सरकार की नीतियों ने देश के नौजवानों का बहुत नुकसान किया।" 17 सितंबर को जन्मदिन के बाद पहली बार पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे।

 

उन्होंने कार्यक्रम में कहा, "आप सबने अपने नरेंद्र भाई को जो शुभकामनाएं भेजी हैं, देश और दुनिया से जो मुझे शुभकामनाएं मिली हैं, व्यक्तिगत तौर पर सबका धन्यवाद करना संभव नहीं है, लेकिन भारत के कोने-कोने से विश्वभर से ये जो प्यार मिला है, आशीर्वाद मिला है, ये मेरी बहुत बड़ी संपत्ति और बहुत बड़ी ताकत है। इसलिए मैं सार्वजनिक रूप से देश और दुनिया के सभी महानुभावों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।"




 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मिशन शक्ति Phase 5 लॉन्च! महिलाओं के लिए Yogi सरकार का बड़ा कदम

      लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए 'मिशन शक्ति' अभियान का...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मिशन शक्ति Phase 5 लॉन्च! महिलाओं के लिए Yogi सरकार का बड़ा कदम

बिहार NDA में सीट शेयरिंग का संग्राम: जेडीयू ने थामा बड़े भाई का रोल, चिराग पर BJP को करना होगा फैसला

Bihar News: बिहार एनडीए में विधानसभा चुनावों से पहले सीट शेयरिंग को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। जदयू इस...
देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार NDA में सीट शेयरिंग का संग्राम: जेडीयू ने थामा बड़े भाई का रोल, चिराग पर BJP को करना होगा फैसला

मुजफ्फरनगर पहुंचे ऊर्जा मंत्री, जगदगुरु रामभद्राचार्य के बयान का किया समर्थन, बोले- पश्चिम उत्तर प्रदेश में आ रहा बदलाव

मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश की स्थिति को लेकर जगदगुरु रामभद्राचार्य के विवादित बयान का उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पहुंचे ऊर्जा मंत्री, जगदगुरु रामभद्राचार्य के बयान का किया समर्थन, बोले- पश्चिम उत्तर प्रदेश में आ रहा बदलाव

शामली में तीन माह से महिलाओं व बच्चों को नहीं मिल रहा पोषाहार, ग्रामीण महिलाओं ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

शामली।   उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के गांव किशोरपुर में महिलाओं और बच्चों को सरकार द्वारा वितरित किए जाने ग्रामीण...
शामली 
शामली में तीन माह से महिलाओं व बच्चों को नहीं मिल रहा पोषाहार, ग्रामीण महिलाओं ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

उत्तराखंड आपदा: मृतकों की संख्या 30 पहुंची, पांच अब भी लापता; राहत-बचाव कार्य तेज

Uttarakhand News: देहरादून समेत उत्तराखंड के कई हिस्सों में नदी-नालों के उफान और भूस्खलन से हाहाकार मचा हुआ है। सोमवार...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
उत्तराखंड आपदा: मृतकों की संख्या 30 पहुंची, पांच अब भी लापता; राहत-बचाव कार्य तेज

उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति Phase 5 लॉन्च! महिलाओं के लिए Yogi सरकार का बड़ा कदम

      लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा देने के लिए 'मिशन शक्ति' अभियान का...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मिशन शक्ति Phase 5 लॉन्च! महिलाओं के लिए Yogi सरकार का बड़ा कदम

सहारनपुर में चोरों का आतंक: दो घरों से सोने-नकदी चोरी, तीसरे घर में चोरी के दौरान जाग से भागे चोर

सहारनपुर। गांव पनियाली कासिमपुर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सोने के गहने व 82 हजार रुपये...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चोरों का आतंक: दो घरों से सोने-नकदी चोरी, तीसरे घर में चोरी के दौरान जाग से भागे चोर

एच-1बी वीजा फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सांसद ने एनडीए सरकार की विदेश नीति पर साधा निशाना

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषणा की है कि अमेरिकी कंपनियों को अब विदेशी कर्मचारियों के लिए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
एच-1बी वीजा फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सांसद ने एनडीए सरकार की विदेश नीति पर साधा निशाना

सहारनपुर अदालत ने नशा तस्कर अहसान को 2 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा

सहारनपुर।  अदालत ने नशा तस्करी के दोषी अहसान को दो वर्ष की सजा सुनाई है और 20 हजार रुपये   विवेचना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर अदालत ने नशा तस्कर अहसान को 2 वर्ष की सजा, 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा