20 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा! संभल में हरिधाम बांध चौकी प्रभारी राकेश सिंह अरेस्ट
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। हरिधाम बांध पुलिस चौकी प्रभारी दरोगा राकेश सिंह को मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि राकेश सिंह थाने से जमानत दिलाने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। सूचना की सत्यता की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही दरोगा ने निजी दलाल के माध्यम से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर छापा मारा और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक, रिश्वत लेने वाले दलाल का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। दोनों आरोपीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है और आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ अधिकारी खुद जांच की निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और अब उसकी पूरी कार्यप्रणाली की जांच की जाएगी।
यूपी सरकार भले ही ‘भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन’ की बात करती हो, लेकिन ऐसे मामले पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े करते हैं। सवाल उठता है कि क्या ऐसे अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए?
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां