लखनऊ में जज की कार पर हमला, बदमाशों ने शीशा तोड़ा और परिवार से की अभद्रता

सीतापुर में तैनात विशेष न्यायाधीश (SC/ST) की पत्नी ने विकास नगर थाने में दर्ज कराई शिकायत; पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीतापुर में विशेष न्यायाधीश (SC/ST) के पद पर तैनात एक जज की कार पर शनिवार (8 नवंबर) देर रात टेढ़ी पुलिया चौराहे पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने गाड़ी के अंदर बैठे जज के परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की और कार का शीशा भी तोड़ दिया।

इंदिरा नगर निवासी ताहिरा सिद्दीकी, जो न्यायाधीश मोहम्मद सफीक की पत्नी हैं, ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।

और पढ़ें अमरोहा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत, 4 MBBS छात्रों सहित 6 लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें यूपी का 'नकली कफ सिरप' रैकेट संसद में गूँजा: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने पूर्वांचल के 'जाति विशेष' माफियाओं पर ₹2000 करोड़ के कारोबार का लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के 22 ठिकानों पर एनआईए की एक साथ छापेमारी

दवा लेने के बाद हुआ हमला

ताहिरा सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर की रात करीब 11:15 बजे वह अपने पति मोहम्मद सफीक (जो सीतापुर में स्पेशल जज हैं) और दो बेटों समीर व शारिक के साथ छठा मील चौराहे से घर लौट रही थीं। रास्ते में उनके पति की तबीयत खराब होने के कारण वे टेढ़ी पुलिया चौराहा, अलीगंज रोड स्थित मर्सी हॉस्पिटल पर दवा लेने के लिए रुक गए थे।

स्कॉर्पियो सवार युवकों ने किया हमला

ताहिरा के अनुसार, जब वे लोग अस्पताल से निकल रहे थे, तभी टेढ़ी पुलिया चौराहे पर उनकी कार के आगे एक स्विफ्ट डिजायर और पीछे काले रंग की स्कॉर्पियो आ गई। स्कॉर्पियो ने डिजायर कार को हल्का टच किया, जबकि उनकी कार किसी से नहीं टकराई थी।

इसके बावजूद, स्कॉर्पियो सवार दो युवक तुरंत नीचे उतरे और उनकी कार के बोनट और शीशे पर जोर-जोर से मारने लगे।

"दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे और अभद्रता की। उन्होंने हमारी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। अगर हम लोग गाड़ी से उतरते, तो कोई गंभीर घटना हो सकती थी।" - ताहिरा सिद्दीकी

ताहिरा ने अपने बेटे को तुरंत कार मोड़कर मौके से निकलने के लिए कहा, जिसके बाद किसी तरह उनकी जान बची।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के तुरंत बाद परिवार एक गमी में शामिल होने प्रतापगढ़ चला गया था। वहां से लौटने के बाद विकास नगर पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत दी गई।

इंस्पेक्टर विकास नगर आलोक सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हमलावरों की पहचान के लिए टेढ़ी पुलिया चौराहे के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

सहारनपुर: पुलिस ने 40 लाख के 180 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

सहारनपुर। सर्विलांस सेल की टीम ने करीब 40 लाख रूपये के 180 मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पुलिस ने 40 लाख के 180 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

IND vs SA: भारत ने जीती दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ,यशस्वी रोहित और विराट ने मिलकर सीरीज कर दी अपने नाम, विराट बने सीरीज के हीरो

आज टीम इंडिया ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद हर भारतीय फैन कर रहा था. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को...
Breaking News  खेल  मुख्य समाचार  क्रिकेट 
IND vs SA: भारत ने जीती दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ,यशस्वी रोहित और विराट ने मिलकर सीरीज कर दी अपने नाम, विराट बने सीरीज के हीरो

सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

मुजफ्फरनगर। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता और जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष  जयप्रकाश आज़ाद के निधन से अधिवक्ता समाज में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश आज़ाद का निधन, अधिवक्ता समाज में शोक की लहर

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: पुलिस ने 40 लाख के 180 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

सहारनपुर। सर्विलांस सेल की टीम ने करीब 40 लाख रूपये के 180 मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: पुलिस ने 40 लाख के 180 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर जनपद प्रभारी हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: एसपी ने पीडीए कैंप में अधिक से अधिक वोट बनवाने की अपील, बाबा साहब अंबेडकर दिवस पर बैठक

सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के सैक्टर 10 के अंतर्गत आने वाले काजीपुरा के क्षेत्रवासियों ने नवादा रोड पर निर्माणाधीन नाले के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर काजीपुरा: नवादा रोड पर जल निकासी न होने से मार्ग जाम, निवासियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील

रामपुर। रामपुर जिलाधिकारी ने एसआईआर फॉर्म में फर्जीवाड़ा सामने आने पर एक महिला और विदेश में रहने वाले उसके दो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसआईआर में गलत जानकारी देने पर रामपुर में दर्ज हुआ प्रदेश का पहला मुकदमा, डीएम ने की अपील