झांसी में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, अरविन्द हत्याकांड का मुख्य आरोपित संजय घायल, दो साथी गिरफ्तार

On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में देर रात पुलिस की एक बार फिर बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में अरविन्द हत्याकांड का नामजद हत्यारोपित संजय गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें से एक हत्यारोपित का ससुर बताया जा रहा है।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के लकारा गांव के समीप देर रात करीब ढाई बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भोजला गांव निवासी अरविन्द यादव हत्याकांड का नामजद आरोपी संजय पुत्र मुन्ना गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उसके दो साथी भान सिंह और कमल सिंह को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और खोखा भी बरामद किया है।

गौरतलब है कि 8 सितंबर को पुरानी रंजिश के चलते भोजला गांव के रहने वाले अरविन्द यादव की हत्या दिनदहाड़े चौराहे पर आरोपित रिंकू यादव और उसके साथियों ने कर दी थी। इस मामले में पुलिस पहले ही 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि मुख्य आरोपित रिंकू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

इस संबंध में नवागत एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि अरविन्द हत्याकांड के आरोपित कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रुकने को कहा। इस पर आरोपिताें ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में संजय घायल हुआ है। जबकि दो अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी सिटी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को वरिष्‍ठ अधिकारियों ने बड़ी सफलता बताया है। फिलहाल गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



 

और पढ़ें मेरठ में ई-गवर्नेंस 2025 राष्ट्रीय पुरस्कार में एनसीआरटीसी को साइबर सुरक्षा नवाचार के लिए स्वर्ण सम्मान

 

 

और पढ़ें Bahraich में चोरी की नोटिस से हड़कंप – घरों पर लिखी वारदात की तारीख और समय!

 

और पढ़ें मुरादाबाद में भाजपा की बैठक: प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से हुई चर्चा

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर, उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार और थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

मुज़फ्फरनगर में रेत निकालने गया मजदूर दो सप्ताह बाद गंगा से बरामद, परिवार में कोहराम

मोरना। गंगा नदी से रेत निकालते समय बीते दो सप्ताह पूर्व लापता हुए मजदूर चंद्रबोस सैनी का शव शनिवार को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में रेत निकालने गया मजदूर दो सप्ताह बाद गंगा से बरामद, परिवार में कोहराम

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक महापंचायत, मुजफ्फरनगर से मेरठ कूच, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित

मुजफ्फरनगर- शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा रविवार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक महापंचायत, मुजफ्फरनगर से मेरठ कूच, राकेश टिकैत करेंगे संबोधित

शामली राजस्व टास्क फोर्स की बैठक, अवैध कब्जों पर कार्रवाई के निर्देश, वसूली बढ़ाने पर जोर

शामली-  शामली में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), श्री सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में राजस्व टास्क फोर्स, राजस्व...
Breaking News  शामली 
शामली राजस्व टास्क फोर्स की बैठक, अवैध कब्जों पर कार्रवाई के निर्देश, वसूली बढ़ाने पर जोर

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर DM मनीष बंसल ने की विकास कार्यों की समीक्षा, आवास और फैमिली आईडी पर सख्त निर्देश, जिला कृषि अधिकारी पर नाराजगी

सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर, उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार और थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 8 डम्पर और 2 रेकी कारें सीज

सहारनपुर कोर्ट ने पोक्सो एक्ट में आरोपी को तीन साल की सजा,12 हजार का जुर्माना भी लगा

सहारनपुर। न्यायालय अपर-जिला एवं सत्र न्यायाधीश/स्पेशल पोक्सो एक्ट कक्ष संख्या-13 द्वारा दुष्कर्म के मामलें में अभियुक्त को 03 वर्ष का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर कोर्ट ने पोक्सो एक्ट में आरोपी को तीन साल की सजा,12 हजार का जुर्माना भी लगा

सहारनपुर में यमुना नदी से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर। थाना सरसावा प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह गांव कुतुबपुर के ग्रामीणों द्वारा सूचना...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में यमुना नदी से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी