सोशल मीडिया पर अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से क्षेत्र में तनाव, मुकदमा दर्ज

On
अर्चना सिंह Picture



औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के थाना अयाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वायरल वीडियो में धार्मिक संत के विरुद्ध आपत्तिजनक और धमकी भरी टिप्पणी किए जाने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार योगेश यादव पुत्र सुभद्र सिंह निवासी असेवटा, थाना अयाना द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास महाराज के खिलाफ अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। यह वीडियो 15 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक द्वारा पाया गया कि वायरल वीडियो को लेकर आमजन में रोष है और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। वीडियो में आरोपी द्वारा महंत राजूदास महाराज के औरैया में प्रस्तावित मंदिर उद्घाटन समारोह के दौरान उन्हें “बचकर न निकलने देने” जैसी धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही आसपास के जनपदों के समाजवादियों से आवाहन भी किया गया है, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो को पेन ड्राइव में सुरक्षित कर थानाध्यक्ष अयाना को सौंप दिया गया। पुलिस से सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया।

इस संबंध में थाना अयाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

फतेहाबाद : क्रिप्टो करंसी निवेश के नाम पर लाखों की ठगी,महिला सहित दो गिरफ्तार

फतेहाबाद। क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में जिला पुलिस की आर्थिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
फतेहाबाद : क्रिप्टो करंसी निवेश के नाम पर लाखों की ठगी,महिला सहित दो गिरफ्तार

सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के थाना नागल क्षेत्र में गागलहेडी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव भरतपुर मोड़ के निकट सड़क पार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

गुरुग्राम: बार गुर्जर क्रशर जोन में प्लास्टिक कबाड़ में लगी भीषण आग..क्षेत्र में मचा हड़कंप

गुरुग्राम। मंगलवार की सुबह बार गुर्जर क्रशर जोन प्लास्टिक कबाड़ में भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर तक...
Breaking News  दिल्ली NCR  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: बार गुर्जर क्रशर जोन में प्लास्टिक कबाड़ में लगी भीषण आग..क्षेत्र में मचा हड़कंप

सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (बिहारीगढ़)। महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो युवकों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोकसभा में ‘सबका बीमा सबकी सुरक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025’ पेश

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में ‘सबका बीमा सबकी सुरक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) विधेयक, 2025’ पेश

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

सहारनपुर (नागल)। सहारनपुर जनपद के थाना नागल क्षेत्र में गागलहेडी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव भरतपुर मोड़ के निकट सड़क पार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत, परिजन ले गए शव

सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (बिहारीगढ़)। महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो युवकों को  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिलाओं को परेशान करने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सनावल के झारा गांव में लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, आठ घायल

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। ग्राम झारा में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बलरामपुर : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, सनावल के झारा गांव में लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष, आठ घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर में किया दर्शन पूजन

अयोध्या)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीरामजन्म भूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मंदिर में किया दर्शन पूजन