लखनऊ में मां-बेटे पर तेजाब फेंकने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 8 साल से दोनों हर वक्त रहते थे साथ

On

  लखनऊ। लखनऊ में मां-बेटे पर दो लड़कों द्वारा किए गए एसिड अटैक मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि हमले में घायल हुए युवक की एक आरोपी से 8 साल से दोस्ती थी। दोनों के बीच […]

 

लखनऊ। लखनऊ में मां-बेटे पर दो लड़कों द्वारा किए गए एसिड अटैक मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि हमले में घायल हुए युवक की एक आरोपी से 8 साल से दोस्ती थी। दोनों के बीच गहरे अंतरंग संबंध थे। मगर, युवक ने दोस्त से बात करना बंद कर दिया था। वह आरोपी का फोन कॉल भी नहीं उठाता था। वहीं, आरोपी का इसके चलते मन लगना बंद हो गया था। उसे हमेशा अपने दोस्त की याद आती थी। इससे गुस्से में आकर उसने तेजाब से हमला कर दिया। हालांकि, मां पर गलती से छींटें आ गईं। दोनों को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है। DCP पूर्वी हृदेश कुमार ने सोमवार को बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया है।

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त' ये भी पढ़ें  सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

गोमतीनगर के विराम खंड-3 में विकास वर्मा और आकाश वर्मा उर्फ विक्की अपनी मां अनीता वर्मा के साथ रहते हैं। करीब 8 साल पहले विकास की दिल्ली के बवाना ओचंदी में रहने वाले विक्रम उर्फ विक्की से फेसबुक से दोस्ती हो गई थी। कुछ दिन तक इंटरनेट की दोस्ती के बाद विकास और विक्रम आपस में मिलने-जुलने भी लगे थे। धीरे-धीरे दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध हो गए।

मैनपुरी और इटावा में विकसित होगा सारस सर्किट, सारस संरक्षण के साथ इको टूरिज्म को बढ़ावा ये भी पढ़ें  मैनपुरी और इटावा में विकसित होगा सारस सर्किट, सारस संरक्षण के साथ इको टूरिज्म को बढ़ावा

दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रहते थे। कहीं भी जाना होता था, तो साथ ही जाते थे। इसी बीच विक्रम ने विकास से दिल्ली में साथ रहने की जिद करनी शुरू कर दी। मगर, विक्रम को यह बात रास नहीं आई। इतना ही नहीं, पिछले कुछ महीनों से अचानक विकास ने विक्रम से दूरी बढ़ाना शुरू कर दिया था। जिससे विक्रम के दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया।

यूपी: मैनपुरी और इटावा में विकसित होगा 'सारस सर्किट', इको-टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान ये भी पढ़ें  यूपी: मैनपुरी और इटावा में विकसित होगा 'सारस सर्किट', इको-टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान

विकास के भाई आकाश ने बताया, “शनिवार रात करीब 9:30 बजे की बात है। घर में मेरी मां और छोटा भाई विकास मौजूद था। तभी 2 अज्ञात लड़कों ने घर का दरवाजा खटखटाया। मेरी मां ने दरवाजा खोला। उसके बाद उन लोगों ने कहा कि विक्की और विकास को बुलाइए। उनकी आवाज सुनकर छोटा भाई विकास जैसे ही बाहर आया, उन लोगों ने मां-भाई पर तेजाब फेंक दिया।”

ADCP पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि इस मामले में दिल्ली बवाना ओचंदी निवासी विक्रम उर्फ विक्की और मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। विक्रम ने बताया कि उसकी विकास से दोस्ती थी। आक्रोश में आकर उसने अपने साथी मोहित कुमार और रोहतास बालोट निवासी दीपक के साथ मिलकर अपनी कार की बैटरी से तेजाब निकाल कर घटना को अंजाम दिया था।

आरोपी विक्रम ने हरियाणा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था। वह इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करता है। उसकी शादी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। विक्रम ने बताया कि उसके घरवालों को साल 2018 में विकास के साथ संबंध के बारे में पता चल गया था।

यही वजह है कि आकाश से दूरी बढ़ाने के लिए घरवालों ने IVF के माध्यम से दो बच्चे भी करवा दिए। लेकिन, फिर भी विक्रम का परिवार के साथ मन नहीं लग रहा था। इसीलिए वह विकास से घर-परिवार छोड़कर दिल्ली में साथ रहने की बात कह रहा था​।​​​​​​

दोस्त संग लखनऊ आया, बाइक से गया विकास के घर

आरोपी विक्रम उर्फ विक्की ने बताया, ”हमने पहले हमला करने की योजना बनाई। फिर 29 जनवरी को अपने मामा के लड़के मोहित कुमार और दोस्त दीपक के साथ दिल्ली से लखनऊ आ गया। यहां एक परिचित की बाइक लेकर हम लोग आकाश के घर गए। वहां दरवाजा खोलने विकास की मां और उसका भाई आए। उनके बाहर आते ही मोहित और दीपक ने बोतल से तेजाब फेंक दिया। इसी वजह से तेजाब की कुछ बूंदें आकाश की मां अनीता के ऊपर भी गिर गए। लेकिन, उनको नुकसान पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं था।”

ADCP पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर हमने इलाके के CCTV फुटेज देखे। इसमें दो युवक टहलते हुए नजर आ रहे थे। एक युवक के हाथ में बोतल भी है। दोनों ने चेहरे झुका रखे थे। जांच में सामने आया कि CCTV में दीपक और मोहित दिख रहे थे। उनकी लगातार विक्रम से बात हो रही थी। उसी आधार पर सर्विलांस की मदद से दोनों को पकड़ा गया है।

 

 

 

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी 3% लुढ़के, निवेशकों के डूबे अरबों रुपए

मुंबई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में...
Breaking News  बिज़नेस  शेयर बाजार  
मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार में हड़कंप: सेंसेक्स-निफ्टी 3% लुढ़के, निवेशकों के डूबे अरबों रुपए

सीलिएक बीमारी में क्यों जरूरी है ग्लूटेन-फ्री डाइट? जानिए कारण

नई दिल्ली। सीलिएक बीमारी एक ऑटोइम्यून रोग है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से ग्लूटेन नामक प्रोटीन को नुकसान...
लाइफस्टाइल 
सीलिएक बीमारी में क्यों जरूरी है ग्लूटेन-फ्री डाइट? जानिए कारण

स्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, 'बचाव' फॉर्मूला से बनेगी बात

  नई दिल्ली। स्ट्रोक या ब्रेन अटैक एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है। यह तब होता है जब मस्तिष्क तक ऐसे...
हेल्थ 
स्ट्रोक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, 'बचाव' फॉर्मूला से बनेगी बात

राम रहीम को हत्याकांड में बरी किए जाने पर कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, भाजपा पर बोला हमला

नई दिल्ली/चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में बरी किए...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
राम रहीम को हत्याकांड में बरी किए जाने पर कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल, भाजपा पर बोला हमला

पोस्ट-बजट वेबिनार में उच्च मूल्य वाली कृषि पर जोर, अशोक बालियान ने भाग लिया

   मुज़फ्फरनगर। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान को कृषि भवन, नई दिल्ली में हुई पोस्ट-बजट 2026 में  जाने का...
मुज़फ़्फ़रनगर 
पोस्ट-बजट वेबिनार में उच्च मूल्य वाली कृषि पर जोर, अशोक बालियान ने भाग लिया

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

मुरादाबाद। जिले के बुद्धि विहार इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। यहां...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद हत्याकांड: गर्ल फ्रेंड से हुआ ब्रेकअप इसलिए कर दी बहन की हत्या

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पेपर कप फैक्ट्री में मशीन की चपेट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार से अपनी गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा 7 मार्च को...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की गौ रक्षा यात्रा, कहा- यह राजनीति नहीं, धर्मयुद्ध है

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई   वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं