गूगल से सर्च और कुर्सी बेचने की आड़ में रेकी कर रात में चुराते थे बिजली घर से तार, 5 गिरफ्तार
दिल्ली की कबाड़ मार्केट में बेचते थे तार
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी की स्वाट/सर्विलांस व थाना सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना सफदरगंज पर पंजीकृत विद्युत अधिनियम के तहत अंतरराज्यीय 5 चोरों काे रसौली अण्डर पास से गिरफ्तार किया है। इनके नाम इरफान अली उर्फ मुजफ्फर पुत्र सरवर अली निवासी ग्राम अफजलपुर पट्टी थाना शहजादनगर जनपद रामपुर,वसीम पुत्र शफीक निवासी ग्राम रूड़की थाना बहेड़ी जनपद बरेली, परवेज पुत्र नवी अहमद निवासी ग्राम गुलरिहा थाना बहेड़ी जनपद बरेली, आरिफ पुत्र महमदू निवासी ग्राम महतोष थाना खजुरिया जनपद रामपुर,आसिफ पुत्र शाबिर निवासी मोहल्ला नौगवा थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत हैं।
ये भी पढ़ें ईरान-इजराइल महायुद्ध: ऑयल डिपो पर हमलों के बाद 'ब्लैक रेन' का खतरा, WHO ने जारी की रेड अलर्ट चेतावनीपुलिस ने इनके कब्जे व निशांदेही पर 16 बण्डल एल्युमीनियम का विद्युत तार लगभग 5 कुन्तल 4 बण्डल तांबे का विद्युत तार लगभग 1.09 कुन्तल 9 बण्डल केबिल छिलका (लगभग 3.17 कुन्तल), 4 बोरी तांबे का तार छिलका (लगभग 1.05 कुन्तल),3 तार कटर,1 प्लास,1 छोटी बेल्डिंग मशीन,1 अर्टिगा कार (यूपी 22 बीटी 3748),1 अदद महेन्द्र पिकप (यूपी 22 एटी 7621),5 अदद मोटरसाइकिल,20 अदद प्लास्टिक कुर्सी,3200/- रुपये नकद बरामद किया है।
पूछताछ में यह भी पता चला है कि अभियुक्त गूगल सर्च के माध्यम से विद्युत पावर हाउस की लोकेशन सर्च करते थे तथा बाद में मोटरसाइकिल से कुर्सी बेचने के बहाने उस स्थान पर जाकर रेकी करते थे और रात्रि में तार की चोरी करके लखनऊ, स्थित गोदाम पर ले जाकर तार को छील कर उसे पिकअप में लोड करके दिल्ली की कबाड़ मार्केट में बेच देते थे।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि इन चोरों का एक गिरोह है जो बिजली घर से बिजली के तार चोरी करते हैं,जिसका सरगना इरफान अली है। अभियुक्त ने लखनऊ में एक मकान को किराये पर ले रखा है, तथा वहीं गोदाम भी बनाये हैं। पुलिस द्वारा नूर हसन,जावेद, वाहिद निवासीगण अज्ञात सुनील कुमार निवासी अफजलपुर पट्टी थाना शहजादनगर जनपद रामपुर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां