मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट के तहत ₹3.5 करोड़ की संपत्ति जब्त
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत गोवर्धन थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति कुर्क की। थाना गोवर्धन क्षेत्र के जुल्हेंदी गांव में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों रमाकांत दीक्षित, रामवीर दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित और कमल द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अर्जित चल-अचल संपत्ति को जब्त किया। मामले की जांच उपरांत मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह (जिलाधिकारी, मथुरा) ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की के आदेश जारी किए। जांच में अवैध आय से संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें मेरठ: न्याय के लिए दर-दर भटक रही खाकी, नौचंदी थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने लगाए गंभीर आरोपक्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, सदर बाजार मजिस्ट्रेट तथा थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में मुनादी कर संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध से अर्जित संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि विधिक प्रक्रिया के तहत आरोपियों को तीन माह का समय दिया गया है, जिसमें वे जिलाधिकारी के समक्ष अपनी संपत्ति के वैध स्रोतों का विवरण प्रस्तुत कर सकते हैं। संतोषजनक साक्ष्य न देने की स्थिति में संपत्ति स्थायी रूप से सरकारी घोषित की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां