मेरठ में धार्मिक स्थल के पास आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे युवक, एक को दबोचा
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल के पास आपत्तिजनक हरकत करते तीन युवकों को वहां से जा रहे युवक ने देखकर रोका। युवक ने शोर मचा दिया और पीछा कर एक को दबोच लिया। जबकि दो युवक मौके से भाग गए। युवक पकड़े गए आरोपी को थाने ले गया और उस पर सख्त कार्रवाई […]
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल के पास आपत्तिजनक हरकत करते तीन युवकों को वहां से जा रहे युवक ने देखकर रोका। युवक ने शोर मचा दिया और पीछा कर एक को दबोच लिया। जबकि दो युवक मौके से भाग गए।
युवक पकड़े गए आरोपी को थाने ले गया और उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना फ्लाईओवर के पास धार्मिक स्थल बना हुआ है।
डिफेंस एंक्लेव निवासी अभिनव त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से बाजार गया था। लौटते वक्त उसने धार्मिक स्थल के नजदीक तीन युवकों को आपत्तिजनक हरकत करते देखा। शोर मचाने पर तीनों युवक मौके से भागने लगे। उसने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया। दो युवक मौके से भाग निकले।
ये भी पढ़ें ईरान तनाव: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना आपातकालीन संचालन केंद्रइस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और उसे थाने लेकर पहुंचे। लोगों की भीड़ ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां