क्रय केंद्र पर ड्यूटी के दौरान चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव
मेरठ। परीक्षितगढ़ के सोना गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चौकीदार का शव खेत में पड़ा मिला। बताया गया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान हैं। वहीं परिजनों ने गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और हत्या […]
मेरठ। परीक्षितगढ़ के सोना गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चौकीदार का शव खेत में पड़ा मिला।
बताया गया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान हैं। वहीं परिजनों ने गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की।
ये भी पढ़ें मेरठ के उत्कर्ष खोखर ने जेईई मेन में लहराया परचम, प्रदेश में प्रथम और देश में हासिल की 13वीं रैंकगांव सोना निवासी चौकीदार शीशपाल पुत्र चतुर पांच वर्षों से नगला मल शुगर गन्ना क्रय केंद्र पर कार्यरत था। बीती गुरुवार की शाम को भी रोजाना की तरह चौकीदार शीशपाल गन्ना क्रय केंद्र पर ड्यूटी करने गया था। आज जब वो दोपहर तक घर नहीं पहुँचा तो परिजन केंद्र पर पहुँचे। लेकिन शीश पाल वहाँ नहीं मिला। उसको परिजनों ने जब तलाश किया तो शव खेत में पड़ा मिला।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां