मेरठ। थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी दिल्ली रोड क्षेत्र से की गई।
थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की 16 वर्षीय बेटी, जो पिछले दो माह से उसके पास रह रही थी, 21 मई 2025 को अचानक बिना बताए कहीं चली गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ब्रहमपुरी में मु.अ.सं. 221/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम का गठन कर किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान अनिल पुत्र नरेश के रूप में हुई।
पुलिस ने आज आरोपी को दिल्ली रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अनिल पुत्र नरेश लगभग 23 वर्ष, नेहरू कॉलोनी, 03 नंबर पहाड़ी, थाना डबुआ, फरीदाबाद, हरियाणा , ऋषि कॉलोनी, कोन्डल, थाना बहिन, जनपद पलवल, हरियाणा का रहने वाला है।