मेरठ में नशे की हालत में कार को धकेलता ले गया ट्रक चालक, बाल-बाल बचा कार स्वामी
मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र स्थित सीओ ब्रहमपुरी आफिस के सामने एक ट्रक चालक एक कार को एक किमी तक धकेलता हुआ ले गया। बताया जाता है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था। सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित कार चालक से मामले की जानकारी ली। घटना की जानकारी सुनने […]
मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र स्थित सीओ ब्रहमपुरी आफिस के सामने एक ट्रक चालक एक कार को एक किमी तक धकेलता हुआ ले गया। बताया जाता है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था।
सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित कार चालक से मामले की जानकारी ली। घटना की जानकारी सुनने के बाद अधिकारी भी हैरान रह गए। परतापुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल के पास सीओ ब्रह्मपुरी कार्यालय के सामने से एक ट्रक चालक कार को धकेलता हुआ एक किमी दूर संजय वन के आगे तक ले गया। गनीमत रही कि कार में सवार व्यक्ति पहले ही उतर गया था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर सभी हैरान रह गए।
ये भी पढ़ें मेरठ में रिश्वतखोर संविदा बिजलीकर्मी गिरफ्तार, मीटर उतारने के नाम पर मांगे थे छह हजार रुपयेपरतापुर इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि आरोपी अलीपुर मोरना हस्तिनापुर निवासी अमित है। इसके खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। यदि कार चालक तहरीर नहीं देता है तो पुलिस अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें मेरठ के उत्कर्ष खोखर ने जेईई मेन में लहराया परचम, प्रदेश में प्रथम और देश में हासिल की 13वीं रैंकसीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी अमित को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि परतापुर पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह से ट्रक चलाना बड़ा अपराध है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां