मेरठ: मामूली विवाद में छोटे भाई ने चाकू से रेता बड़े भाई का गला, हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी

मेरठ । जनपद के थाना इंचौली अंतर्गत लावड़ कस्बे में शनिवार दोपहर रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। एक घर के भीतर आपसी कहासुनी के दौरान छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना के बाद हत्यारोपी भागने के बजाय लहूलुहान शव और खून से सने चाकू के साथ वहीं बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर में प्रेम त्रिकोण में आशु की हत्या का खुलासा; प्रेमिका और उसका 'पुराना प्रेमी' गिरफ्तार

कहासुनी ने लिया हिंसक रूप जानकारी के अनुसार, लावड़ निवासी जॉनी (30) और उसके छोटे भाई अरुण के बीच शनिवार दोपहर करीब तीन बजे किसी घरेलू मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अरुण अपना आपा खो बैठा। उसने घर में रखे चाकू से जॉनी की गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। हमला इतना सटीक और भीषण था कि जॉनी की गर्दन बुरी तरह कट गई और वह फर्श पर गिरकर तड़पने लगा।

सहारनपुर पुलिस ने दबोचा नशे का तस्कर, 15 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त ये भी पढ़ें  सहारनपुर पुलिस ने दबोचा नशे का तस्कर, 15 ग्राम से अधिक स्मैक जब्त

मौके पर मची चीख-पुकार, अस्पताल में घोषित किया मृत घर के भीतर अचानक हुए इस हमले से परिजनों में कोहराम मच गया। फर्श पर फैले खून और जॉनी की हालत देख घरवाले बदहवास हो गए। आनन-फानन में घायल जॉनी को दौराला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

 देवरिया में फर्जी वरासत कर प्रधानपति ने लाखों डकारे, लेखपाल निलंबित, अब दर्ज होगी एफआईआर ये भी पढ़ें   देवरिया में फर्जी वरासत कर प्रधानपति ने लाखों डकारे, लेखपाल निलंबित, अब दर्ज होगी एफआईआर

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार वारदात की सूचना मिलते ही इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर ही आरोपी अरुण मिल गया, जिसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना हुआ चाकू (आला-ए-क़त्ल) बरामद किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या करने के बाद आरोपी के चेहरे पर कोई पश्चाताप नहीं था और वह खून से सने चाकू के साथ वहीं मौजूद था।

जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला तात्कालिक विवाद का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि क्या दोनों भाइयों के बीच पहले से कोई रंजिश चल रही थी।

इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और  एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।

Views: 231

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

शामली। कैराना लोकसभा सीट की सियासत एक बार फिर 'रॉयल बुलेटिन' के डिजिटल मंच पर गरमाने वाली है। 2024 के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर (जानसठ)। तहसील जानसठ में लंबित मुकदमों के निस्तारण और न्यायिक कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'अपनों' के बीच घिरे रहने वाले राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 15 साल...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव